फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रालोद प्रमुख का प्रधानमंत्री पर आरोप, एमएसपी के नाम पर किसानों को ठग रही है सरकार

Mon, 15 Oct 2018 07:54 PM IST
डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चौधरी अजित सिंह - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष अजित सिंह ने केंद्र सरकार की कृषि नीतियों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया है कि मोदी सरकार एमएसपी के नाम पर किसानों को ठग रही है। अजित सिंह ने अमर उजाला से बातचीत में कहा कि, सरकार लागत की गणना एक साल पहले करती है, लेकिन किसानों को दाम अगले साल दिया जाता है। उन्होंने कहा कि डीजल, खाद और बिजली की दरो में लगातार बढ़ोतरी हो रही है, जिससे किसान की लागत बढ़ रही है।

विज्ञापन


उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि सरकार न्यूनतम समर्थन मूल्य की घोषणा तो करती है, लेकिन फसल खरीदारी के लिए उसके पास कोई इंतजाम नहीं होता है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार व्यापारियों के हाथों में खेल रही है।

उन्होंने कहा कि तीन साल पहले कृषि मंत्री ने संसद में ऐलान किया था कि इस बार गेहूं की बंपर फसल होगी, लेकिन सरकार ने आयात पर 30 फीसदी ड्यूटी को क्रमश घटा कर दस फीसदी से जीरो कर दिया। जिसके चलते आज भी लाखों टन गेहूं गोदामों में भरा पड़ा है और खामियाजा किसानों को भुगतना पड़ रहा है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि देश में हमेशा से दालों की कमी रही है और यही वजह रही है कि इसे विदेश से आयात करना पड़ता है। बंपर फसल होने के बावजूद सरकार विदेशों से 20 लाख टन दाल आयात कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें