फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RK Arora: सुपरटेक के प्रमोटर आरके अरोड़ा को ईडी ने किया गिरफ्तार, मनी लॉन्ड्रिंग मामले में हुई कार्रवाई

Wed, 28 Jun 2023 12:58 AM IST
वीरेंद्र शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

आरके अरोड़ा को तीन दौर की पूछताछ के बाद पीएमएलए (मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम) अधिनियम के तहत गिरफ्तार किया गया था। घर खरीदारों द्वारा दर्ज की गई शिकायतों के आधार पर दिल्ली, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में उनके खिलाफ 20 से अधिक एफआईआर दर्ज हैं।
विज्ञापन
सुपरटेक के मालिक आरके अरोड़ा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक के चेयरमैन आरके अरोड़ा को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया। ईडी अरोड़ा से तीन दिन से पूछताछ कर रही थी।
विज्ञापन


सूत्रों के मुताबिक, ईडी ने अरोड़ा को धन शोधन निवारण अधिनियम (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया है। एजेंसी बुधवार को अरोड़ा को विशेष कोर्ट में पेश कर उनकी हिरासत मांग सकती है। सुपरटेक समूह के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा व उत्तर प्रदेश में कई एफआईआर दर्ज हैं। इसी आधार पर ईडी ने सुपरटेक समूह, उसके निदेशकों व प्रमोटरों के खिलाफ मनी लॉन्ड्रिंग का केस दर्ज किया है। अप्रैल में ईडी ने सुपरटेक और उसके निदेशकों की 40 करोड़ से अधिक की संपत्तियां जब्त की थीं।

फ्लैट खरीदारों व बैंकों को ठगा
एफआईआर में अरोड़ा और सुपरटेक पर फ्लैट बुक कराने वालों से अग्रिम राशि लेकर धोखाधड़ी करने के आरोप हैं। ईडी के मुताबिक, सुपरटेक और समूह की कंपनियों ने फ्लैट खरीदारों की राशि के आधार पर बैंक से कर्ज लिए और राशि का गबन कर लिया। दूसरी कंपनियों के नाम से जमीन खरीदी गई और उनके आधार पर भी बैंकों से कर्ज ले लिया। कर्ज नहीं चुकाने से करीब 1,500 करोड़ के कर्ज गैर निष्पादित संपत्तियां बन गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें