फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार चुनाव 2020: वाम दलों के राजद के साथ आने से बदल सकता है चुनावी समीकरण

Wed, 14 Oct 2020 03:04 AM IST
Jeet Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन

लोजपा के एनडीए से अलग होने और तीन वाम दलों के राजद के साथ आने से दोनो बड़े गठबंधनों के लिए यह चुनाव लिटमस टेस्ट माना जा रहा है। वहीं राजद के राज्यसभा सांसद मनोज कुमार झा को लगता है कि तीन वाम दलों के साथ आने से विपक्षी महागठबंधन आगामी बिहार विधानसभा चुनाव का समीकरण बदल सकता है।

विज्ञापन


झा ने कहा कि बिहार में सीपीआई (माले), भाकपा और माकपा के समर्पित कार्यकर्ता हैं और करीब 60 विधानसभा सीटों पर इनके निर्णायक वोट हैं। वहीं महागठबंधन के एक और घटक कांग्रेस को भी लगता है कि वाम दलों से गठजोड़ से उनकी संभावनाएं उज्ज्वल हैं।


बिहार से पार्टी के राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह का दावा है कि राज्य की 243 विधानसभा सीटों में से करीब 100 पर वाम दलों की अच्छी मौजूदगी है।

माकपा पोलित ब्यूरो के सदस्य हन्नान मुल्ला ने कहा कि वाम दलों ने हमेशा उनका साथ दिया है जो भाजपा संघ के खिलाफ लड़ते हैं। लेकिन बिहार चुनाव में राजद और कांग्रेस जैसे दल उन्हें सम्मानजनक सीटें नहीं देते, इसलिए हम उनके खिलाफ लड़ते हैं। इस बार महागठबंधन ने वाम दलों की ताकत को महसूस किया और उचित सीटें दी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें