मुंबई में 11 दिनों से चल रहे गणेशोत्सव के आखिरी दिन कपूर परिवार का बदसूरत चेहरा सामने आया। परिवार के मुखिया रणधीर और ऋषि कपूर ने विसर्जन के लिए निकलने के दौरान वहां मौजूद रिपोर्टरों से बदसलूकी। उन्होंने एक न्यूज चैनल के पत्रकार को चांटा जड़ा और बाकियों के साथ धक्का-मुक्की।
यह घटना कपूर परिवार के चेंबूर स्थित आरके स्टूडियो के सामने घटी। बताया जा रहा है कि रणधीर कपूर ने E24 के रिपोर्टर से मारपीट की।
ऋषि कपूर भी आग बबूला हो वहां मौजूद लोगों पर चीख-चिल्लाने लगे। ऋषि कपूर हाल के दिनों में अपने चिड़चिड़ेपन और तुनकमिजाज स्वभाव को लेकर कुख्यात रहे हैं। दोनों के गुस्से की वजह वहां मौजूद भीड़ थी। फिर भी पत्रकारों पर आपा खो देने को लेकर पत्रकार बिरादरी गुस्से में थी। वे सब कपूर बंधुओं पर पुलिस शिकायत करने का मन बना चुके हैं।
देखें वीडियो-