फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Assam TMC: रिपुन बोरा ने AIUDF को बताया भाजपा की 'बी-टीम', बोले- असम में स्थानीय दलों के साथ करेंगे गठबंधन

Sat, 25 Jun 2022 07:03 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गुवाहाटी

सार

कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना पर बोरा ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा से वह उस तरह से नहीं लड़ रही है जैसा उसे लड़ना चाहिए था। 
विज्ञापन
Ripun Bora - फोटो : Twitter@ripunbora
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तृणमूल कांग्रेस असम में उन पार्टियों के साथ असम में स्थानीय गठबंधन के लिए तैयार है जो आक्रामक रूप से भाजपा से लड़ रही हैं लेकिन बदरुद्दीन अजमल के नेतृत्व वाली भगवा पार्टी की बी-टीम के साथ किसी भी परिस्थिति में गठबंधन नहीं करेगी। टीएमसी के राज्य इकाई के प्रमुख रिपुन बोरा ने शनिवार को यह बात कही। 
विज्ञापन


बोरा ने यहां पार्टी की पहली राज्य कार्यकारिणी की बैठक से इतर कहा, "टीएमसी स्पष्ट रूप से राष्ट्रपति चुनाव में विपक्षी उम्मीदवार का समर्थन करेगी। हमारे केंद्रीय नेतृत्व ने हमारी राज्य इकाई को स्थानीय स्तर पर गठबंधन बनाने के लिए अधिकृत किया है।" हालांकि उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में एआईयूडीएफ के साथ गठबंधन नहीं होगा क्योंकि यह अब विपक्षी दल नहीं है, यह भाजपा की बी-टीम है। 

कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावना पर बोरा ने कहा कि राज्य की सबसे बड़ी विपक्षी पार्टी भाजपा से वह उस तरह से नहीं लड़ रही है जैसा उसे लड़ना चाहिए था। उन्होंने राज्य में किसी संभावित सहयोगी के बारे में बताए बिना कहा कि टीएमसी आक्रामक तरीके से भाजपा से लड़ने वाली पार्टियों के साथ हाथ मिलाना चाहती है। 
विज्ञापन


संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बोरा ने कहा, हम उन किसी भी दल के साथ गठबंधन नहीं करेंगे जो भाजपा के लिए नर रुख रखते हैं।  टीएमसी के राज्य इकाई प्रमुख ने कहा कि टीएमसी इस साल के अंत तक अपने रैंक को मजबूत करने के उद्देश्य से एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि अभी हमारे पास पांच लाख सदस्य हैं। बाढ़ का पानी कम होने के बाद हम एक व्यापक सदस्यता अभियान शुरू करेंगे। 

बोरा ने कहा कि पार्टी महाराष्ट्र के असंतुष्ट विधायकों को यहां एक लग्जरी होटल में रखे जाने का विरोध करती रहेगी। उन्होंने कहा कि वह राज्य को 'खरीद-फरोख्त' के लिए बदनाम कर रहे हैं।  पूर्व सांसद ने कहा, 'हमारे मुख्यमंत्री खरीद-फरोख्त, मुठभेड़ और नफरत फैलाने में माहिर के तौर पर उभर रहे हैं। यह हमारे राज्य के लिए शुभ नहीं है।'
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें