फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरजी कर मामला: 'नबन्ना मार्च के दौरान पत्नी पर पुलिस का हमला पूर्व नियोजित था', पीड़िता के पिता ने लगाया आरोप

Tue, 12 Aug 2025 09:30 PM IST
राहुल कुमार अमर उजाला ब्यूरो, कोलकाता
विज्ञापन
आरजी कर - फोटो : amarujala.com
विज्ञापन

आरजी कर कांड की पीड़िता के पिता ने नबन्ना अभियान के दौरान पत्नी से मारपीट का आरोप लगाते हुए पुलिस के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। उन्होंने पहले शेक्सपियर सरणी थाने में ईमेल के जरिये शिकायत की, लेकिन थाने ने इसे अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर बताया। इसके बाद उन्होंने न्यू मार्केट थाने में जीरो एफआईआर दर्ज कराई।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक शिकायत में उन्होंने आरोप लगाया कि 9 अगस्त को दोपहर करीब 2 बजे किड स्ट्रीट-जवाहरलाल नेहरू रोड क्रॉसिंग के पास कुछ पुलिसकर्मियों ने उनकी पत्नी का दाहिना हाथ जोर से खींचा, जिससे उनके हाथ की शाखा (चूड़ियां) टूट गई। इसके बाद पुलिस ने लाठी से उनके सिर और पीठ पर प्रहार किया। उनका दावा है कि यह हमला पूर्व नियोजित था और इससे उनकी पत्नी की जान तक जा सकती थी।

शनिवार को आरजी कर कांड की पहली बरसी पर बेटी के दुष्कर्म और हत्या के न्याय की मांग को लेकर पीड़िता के माता-पिता नवान्न अभियान में शामिल हुए थे। आरोप है कि पुलिस ने अभियान के दौरान पीड़िता की मां के साथ हाथापाई और मारपीट की। महिला ने बताया कि उनके माथे और पीठ पर चोट आई, जबकि विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी ने दावा किया कि पुलिस ने पीड़िता के पिता को भी धक्का-मुक्की की।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: OCI Card: 'दोषी पाए गए लोगों का रद्द किया जाएगा ओसीआई कार्ड', केंद्रीय गृह मंत्रालय ने जारी की अधिसूचना
विज्ञापन


पुलिस आयुक्त ने कहा- पीड़िता की मां के घायल होने के आरोप की जांच होगी
घटना के बाद शनिवार दोपहर पीड़िता की मां को बाइपास के पास एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार दोपहर 3 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक उनकी स्थिति स्थिर है, माथे की सूजन कम हुई है और उन्हें एंटीबायोटिक इंजेक्शन दिया गया है, हालांकि उन्हें आगे न्यूरोलॉजिस्ट से परामर्श लेने की सलाह दी गई है। रविवार सुबह नवान्न अभियान में घायल पुलिसकर्मियों से मिलने एसएसकेएम पहुंचे कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा ने कहा कि पीड़िता की मां के घायल होने के आरोप की जांच होगी। दूसरी ओर जानकारी मिली है कि पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फूटेजों को खंगाल रही है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें