फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Doctor Rape-Murder: बीएमसी एमएआरडी ने कहा- मांगे पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी, गैर आपातकालीन सेवाएं बंद

Wed, 14 Aug 2024 02:05 AM IST
विशांत श्रीवास्तव न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

बीएमसी MARD ने एलान किया है कि जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, डॉक्टर हड़ताल पर रहेेंगे। पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में महिला डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के बाद डॉक्टरों में काफी गुस्सा है। 
विज्ञापन
विरोध-प्रदर्शन करते हुए छात्र - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर से दुष्कर्म के बाद हत्या के मामले में डॉक्टरों में कापी गुस्सा है। मुंबई में बृहन्मुंबई मुन्सिपल (BMC) महाराष्ट्र एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स (MARD) ने कहा कि जब तक हमारी मांगें पूरी नहीं की जाती हैं, हम हड़ताल जारी रखेंगे। मुंबई में संगठन के पदाधिकारियों की एक बैठक बुलाई गई थी, जिसमें यह फैसला लिया गया है। 

विज्ञापन


13 अगस्त से गैर आपातकालीन चिकि्सा सेवाओं को बंद किया
बीएमसी एमएआरडी ने कहा, 'हम इस बर्बर कृत्य की कड़ी निंदा करते हैं। साथ ही मांग करते हैं कि अपराधियों की जल्द पहचान की जाए और उन्हें न्याय के दायरे में लाया जाए। हम फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (एफओआरडीए) के साथ हैं। इसलिए 13 अगस्त 2024 यानी मंगलवार को सुबह आठ बजे से रेजिडेंट डॉक्टरों द्वारा वैकल्पिक/गैर-आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को निलंबित करने की घोषणा करते हैं। जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जातीं, तब तक हड़ताल रहेगी।'

यह हैं  मांगे-

  • कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेजिडेंट की मांगों को स्वीकार किया जाए।

  • इस मामले की निष्पक्ष और पूरी तरह से जांच करने तथा बिना देरी के न्याय सुनिश्चित करने के लिए एक केंद्रीय एजेंसी की तत्काल नियुक्ति की जाए। 

  • एक केंद्रीय सुरक्षा अधिनियम बनाया जाए, जो विशेष रूप से स्वास्थ्यकर्मियों की सुरक्षा के लिए हो। इससे वह बिना किसी डर के अपने कर्तव्यों का पालन कर सकें। 

  • सभी चिकित्सा संस्थानों में सुरक्षा उपायों (एमएसएफ और बीएमसी) की तत्काल ऑडिट और भर्ती, विशेष रूप से सुरक्षा कर्मियों की संख्या, 15 दिनों के भीतर एमएआरडी प्रतिनिधि की उपस्थिति में की जाए।

  • संबंधित अस्पतालों में  सीसीटीवी कैमरों की कुल संख्या और अस्पताल क्षेत्रों की 100 फीसदी कवरेज तथा उचित भंडारण और बैकअप सुविधाओं के साथ लाइव फीड मॉनिटरिंग के कार्यान्वयन पर एक विस्तृत रिपोर्ट तैयार की जाए।

विज्ञापन

बीएमसी एमएआरडी ने कहा, 'रेजिडेंट डॉक्टर आपातकालीन में अपनी सेवाएं देना जारी रखेंगे, ताकि किसी रोगी के जीवन से खिलवाड़ न हो। संयुक्त मोर्चे के रूप में, हम न्याय की मांग करने और प्रत्येक स्वास्थ्य कार्यकर्ता की सुरक्षा और गरिमा सुनिश्चित करने के लिए एफओआरडीए के साथ खड़े हैं।'

यह है मामला
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में ट्रेनी महिला डॉक्टर की हत्या से सब गुस्साए हैं। मेडिकल कॉलेज के डॉक्टर और छात्रों का कहना है कि इस मामले में पुलिस ने अभी तक एक आरोपी को ही गिरफ्तार किया है, जबकि इस जघन्य कांड में और भी लोगों शामिल होने की संभावना है। रेडिडेंट डॉक्टरों के संगठन 'फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन' ने 12 अगस्त से पूरे देश में हड़ताल करने का एलान किया है। वहीं, ममता सरकार ने इस मामले में एक्शन लेते हुए मेडिकल कॉलेज के सुपरिटेंडेंट को हटा दिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें