फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: पीड़िता के पिता बोले- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने फोन पर की बात, मिलने के लिए बुलाया

Wed, 06 Nov 2024 10:10 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता।

सार

RG Kar Case: कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता के पिता ने बुधवार को बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और उन्हें मिलने के लिए बुलाया है।
विज्ञापन
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की पीड़िता के पिता ने बुधवार को बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से फोन पर बात की है और उन्हें मिलने के लिए बुलाया है। पिता ने इस बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी, लेकिन बताया कि उनके जल्द ही मुलाकात होगी। 

विज्ञापन

 
आरजी कर मेडिकल कॉलेज की पीडिता के पिता ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, मैंने उनसे (अमित शाह) बात की है। उन्होंने मुझे (मुलाकात के लिए) बुलाया है। इसके बारे में ज्यादा बात नहीं कर सकता, लेकिन मुलाकात होगी। पीड़िता के माता-पिता ने 22 अक्तूबर को शाह को पत्र लिखकर मिलने का अनुरोध किया था, ताकि वे उन्हें न्याय दिलाने में मदद कर सकें। 
  
राज्य के भाजपा नेताओ ने भी कहा था कि वे 27 अक्तूबर को कोलकाता दौरे के दौरान शाह और पीड़िता के माता-पिता की मुलाकात कराने की कोशिश करेंगे। लेकिन यह मुलाकात नहीं हो पाई थी। माता-पिता ने कहा था कि शाह से मुलाकात न हो पाने से वे निराश हैं और उन्हें उम्मीद है कि भविष्य में केंद्रीय गृह मंत्री से मिलने का अवसर मिलेगा। 
विज्ञापन


नौ अगस्त को आरजी कर अस्पताल के सेमिनार हॉल में ड्यूटी के दौरान महिला डॉक्टर का शव मिला था। दुष्कर्म के बाद उनकी हत्या कर दी गई थी। इस मामले को लेकर पश्चिम बंगाल में जूनियर डॉक्टरों ने कार्य बहिष्कार किया और अपनी साथी के लिए न्याय की मांग की थी। इसके बाद राज्य सरकार ने उनकी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर जूनियर डॉक्टरों ने 42 दिनों के बाद 21 सितंबर को अपना आंदोलन समाप्त किया। 

कोलकाता पुलिस ने इस मामले की शुरुआत में जांच की थी और एक सिविक वॉलंटियर को गिरफ्तार किया था। इसके बाद कोलकाता उच्च न्यायालय के आदेश पर सीबीआई ने जांच अपने हाथों में ली।  
विज्ञापन


संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें