फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RG Kar Case: 'कॉल रिकॉर्ड को बचाकर रखे CBI', पीड़िता के पिता ने पत्र लिखकर रखी मांग

Thu, 19 Sep 2024 05:15 PM IST
राहुल कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

Kolkata doctor case: आरजी कर केस में दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के पिता ने सीबीआई से गुहार लगाई है।महिला डॉक्टर के पिता ने सीबीआई को लिखे पत्र में आग्रह करते हुए कहा है कि, सीबीआई अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखे। 
विज्ञापन
आरजी कर केस - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पिछले महीने आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में कथित रूप से दुष्कर्म और हत्या की शिकार हुई महिला डॉक्टर के पिता ने सीबीआई से गुहार लगाई है। पीड़िता के पिता ने सीबीआई से अनुरोध किया है कि, उन्होंने अपनी बेटी की मौत से कुछ घंटे पहले उससे फोन पर बात की थी। एजेंसी उनके फोन के कॉल रिकॉर्ड को संभाल कर रखे। 
विज्ञापन


महिला डॉक्टर के पिता ने सीबीआई को लिखे पत्र में आग्रह करते हुए कहा है कि, सीबीआई अस्पताल में लगे सीसीटीवी फुटेज को भी सुरक्षित रखे। खासतौर पर सेमिनार हॉल के उस तल पर लगे सीसीटीवी फुटेज को, जहां 9 अगस्त को उनकी बेटी का शव मिला था। सीबीआई सूत्र ने बताया, मृतक के पिता ने हमें पत्र लिखकर अनुरोध किया था कि हम कॉल रिकॉर्ड सुरक्षित रख लें। 
 
 केंद्रीय एजेंसी के अधिकारी ने कहा कि अस्पताल में बलात्कार-हत्या मामले की उनकी जांच की स्टेट रिपोर्ट के साथ यह पत्र 17 सितंबर को सुनवाई के दौरान सुप्रीम कोर्ट के साथ साझा किया गया था। दो पन्नों के इस लेटर में पिता ने अपनी बेटी की मौत के रहस्य की जांच पर अपनी "चिंता" व्यक्त की है। उन्होंने सीबीआई अधिकारियों से ड्यूटी चार्ट भी बरामद करने का अनुरोध किया है, ताकि पता लगाया जा सके कि 8 अगस्त की रात उनकी बेटी के साथ कौन-कौन ड्यूटी पर था।
विज्ञापन

 
पत्र में माता-पिता ने सीबीआई को यह भी बताया था कि अस्पताल के कई इंटर्न और डॉक्टर इस अपराध में शामिल हो सकते हैं। 9 अगस्त को महिला डॉक्टर मृत पाए जाने के एक दिन बाद, कोलकाता पुलिस ने इस मामले में एक शख्स को गिरफ्तार किया था। 13 अगस्त को, कलकत्ता उच्च न्यायालय ने कोलकाता पुलिस से जांच सीबीआई को सौंपने का आदेश दिया था, जिसके अगले दिन सीबीआई ने अपनी जांच शुरू कर दी।

वहीं दूसरी ओर इस मामले की जांच के सिलसिले में एक वरिष्ठ सरकारी डॉक्टर से पूछताछ की गई है। कोलकाता मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक-सह-उप-प्राचार्य (एमएसवीपी) डॉ अंजन अधिकारी से सीबीआई ने साल्ट लेक में सीजीओ कॉम्प्लेक्स स्थित अपने कार्यालय में पूछताछ की। बताया जा रहा है कि, सीबीआई अधिकारियों को उनका फोन नंबर तृणमूल कांग्रेस के विधायक सुदीप्तो रॉय की कॉल लिस्ट में मिला था, जिसके बाद उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया गया। 
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें