फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

India: देशहित में अपने अधिकारों का इस्तेमाल करेगा भारत; सिंधु जल संधि को लेकर की गई समीक्षा बैठक

Fri, 26 May 2023 08:35 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिस्री ने मुलाकात की है। उन्होंने सिंधु बेसिन परियोजना के प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों को उपराज्यपाल सिन्हा को बताया। उन्होंने सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला-अधिकारियों से भी मुलाकात की।
विज्ञापन
सिंधु जल संधि
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारत ने शुक्रवार को सिंधु जल संधि के संबंध में बैठक की। अधिकारियों ने बैठक में बताया कि सिंधु बेसिन परियोजनाओं के कामों में भारत ने प्रगति की है। जल संधि के संबंध में हुई बैठक में विदेश मंत्रालय, जल शक्ति, जम्मू-कश्मीर प्रशासन सहित अन्य मंत्रालयों के अधिकारी शामिल हुए।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
सिंधु जल संधि के तहत अपने अधिकारों के इस्तेमाल को सुनिश्चित करने के लिए जम्मू-कश्मीर में दूसरी बैठक की गई। बैठक की अध्यक्षता भारत के उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार विक्रम मिस्री ने की। उन्होंने राज्य में हाइड्रो पावर के प्रगति की समीक्षा की है। बैठक में जम्मू-कश्मीर विद्युत विकास निगम ने कहा कि भारत ने कई हिस्सों में बढ़त हासिल की है। विभाग ने काम को समय पर पूरा करने पर जोर दिया है।
 
उपराज्यपाल से भी की मुलाकात
जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा से भी मिस्री ने मुलाकात की है। उन्होंने सिंधु बेसिन परियोजना के प्रयासों के बारे में प्रधानमंत्री कार्यालय के निर्देशों को उपराज्यपाल सिन्हा को बताया। उन्होंने सेना और अन्य सुरक्षा एजेंसियों के आला-अधिकारियों से भी मुलाकात की और कश्मीर घाटी की मौजूदा स्थिति के बारे में पूरी जानकारी ली।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें