अंडरवर्ल्ड डॉन दाउद इब्राहिम ने महाराष्ट्र सरकार के मंत्री एकनाथ खड़से को फोन करने की खबर के बाद राज्य की राजनीति में खलबली मच गई है। इस मामले के सामने आने के बाद राज्य सरकार ने जांच के आदेश दे दिए हैं। जिस फोन कॉल की बात सामने आई है वो पाक स्थित कराची में दाऊद के घर से मंत्री के मोबाइल पर आया था। वहीं खड़से का कहना है कि उन्होंने दाऊद से कभी कोई बात नहीं की है।
वहीं इंडिया टुडे के अनुसार वडोदरा के एक एथिकल हैकर भानगले ने दाऊद की पत्नी महजबीन शेख के नाम पर दर्ज चार फोन नंबर की कॉल डिटेल का रिकार्ड उसे मिला था। इंडिया टुडे के मुताबिक इस डिटेल में मिला एक नंबर एकनाथ खड़से का है। खड़से ने इस मामले में फोन नंबर उनके नाम से दर्ज होने की बात को कबूल किया है लेकिन उन्होंने किसी भी बातचीत से इंकार किया है। यह मामला सामने आने के बाद खड़से से इस्तीफा मांगा जा रहा है।
आम आदमी पार्टी के प्रीति शर्मा मेनन ने कहा है कि खड़से का नंबर दाऊद इब्राहिम के काल लॉग में सामने आना चौकाने वाली बात है। उन्हें इस्तीफा देना चाहिए अन्यथा इस मामले की जांच निष्पक्ष नहीं हो पाएगी। हालांकि, मुंबई पुलिस ने भी खड़से और दाउद के बीच हुई किसी भी तरह की बातचीत से इनकार करते हुए उन्हें क्लीन चीट दे दी है।
Maharashtra minister Eknath Khadse's number seen in Dawood Ibrahim's call logs.Its shocking: Preeti Sharma Menon,AAP pic.twitter.com/eawAUfwr2h
— ANI (@ANI_news) May 21, 2016