फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सर्जिकल स्ट्राइक पर कांग्रेस नेता ने लिखा मनमोहन को खत, कहा- जारी करो अपनी लिस्ट

Wed, 05 Oct 2016 01:34 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
manmohan singh - फोटो : file photo
विज्ञापन
सर्जिकल स्ट्राइक को लेकर देश की राजनीति में उठापठक जारी है। जहां कांग्रेस ने औपचारिक रूप से सर्जिकल स्ट्राइक का समर्थन किया है, वहीं अब दिल्ली से कांग्रेस के पूर्व सांसद संदीप दीक्षित ने पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को खत लिखकर यूपीए सरकार में किए गए सर्जिकल स्ट्राइक को उजागर करने को कहा है।
विज्ञापन


संदीप दीक्षित ने डॉ. मनमोहन सिंह को खुला खत लिखा है। इसमें उन्होंने मनमोहन सिंह के साथ ही पूर्व रक्षा मंत्री एके एंटोनी, पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम और सुशील कुमार शिंदे से भी सवाल पूछा है।

दीक्षित ने खत में पूर्व सरकार के नेताओं से सुरक्षा के मुद्दे पर चुप्पी तोड़ने को कहा है। खत में सीधे तौर पर मनमोहन सिंह से कहा गया है कि वह मौजूदा सरकार को बताएं कि किस तरह से और कितनी बार उनके कार्यकाल में पाकिस्तान के विरुद्ध सैन्य कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

हमने बड़ी गन से दिया है पाक को जबावः संदीप

संदीप दीक्षित - फोटो : ANI
खत में संदीप दीक्षित ने लिखा, "मुझे पता है कि जब आपके कार्यकाल में सीमापार गोलीबारी की मीडिया रिपोर्टिंग के दौरान आपकी सरकार को निष्क्रीय व कमजोर दिखाया जाता था। जबकि भारतीय सीमा पार से गोलीबारी पर वे हमलावर होते थे?" मुझे पता है कि जब पाकिस्तानी छोटी बंदूकें और कुछ हल्की-फुल्की गोलाबारी का इस्तेमाल करते थे, तब हमने सबसे अधिक बार बोफोर्स तोपों सहित बड़ी तोपों के साथ जवाब दिया।"

संदीप दीक्षित ने लिखा, "सर, आपने बहुत ठीक ही कहा था, 'इतिहास मुझे अच्छे तरीके से जज करेगा " बहरहाल, आज अगर आप ने जवाब नहीं दिया तो, मुझे डर है कि इतिहास आपको गलत जज करेगा। उन्होंने लिखा है कि पूर्व प्रधानमंत्री व उनके सहयोगी मंत्रियों व सेना के उन अधिकारियों को सामने आकर सब बताना चाहिए जो यूपीए कार्यकाल में हुई सैन्य कार्रवाई में शामिल थे।

पढ़ें पूरा खत--
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें