फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Revanth Reddy: तेलंगाना सीएम के रूप में रेवंत रेड्डी की ताजपोशी आज, शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे कई दिग्गज

Thu, 07 Dec 2023 01:26 AM IST
गुलाम अहमद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे। हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है।
विज्ञापन
Revanth Reddy - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कांग्रेस नेता अनुमुला रेवंत रेड्डी आज तेलंगाना के नए मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ग्रहण करेंगे। हैदराबाद के एलबी स्टेडियम में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। तेलंगाना की राज्यपाल तमिलिसाई सुंदरराजन दोपहर 1.04 बजे 56 वर्षीय नेता रेवंत रेड्डी को सीएम पद और गोपनीयता की शपथ दिलाएंगी। साल 2014 में पृथक तेलंगाना के गठन के बाद रेवंत रेड्डी राज्य के दूसरे मुख्यमंत्री होंगे। वह निवर्तमान मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव (केसीआर) की जगह लेंगे। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस के निर्वाचित विधायक और पिछली विधानसभा में विपक्ष के नेता मल्लू भट्टी विक्रम अर्का के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने की संभावना है।

विज्ञापन




हाल ही में संपन्न हुए तेलंगाना विधानसभा चुनाव में केसीआर की पार्टी बीआरएस को हार का सामना करना पड़ा है। जबकि रेवंत रेड्डी के नेतृत्व में कांग्रेस ने 64 सीटें जीतकर बहुमत हासिल किया है और राज्य में पहली बार कांग्रेस की सरकार बनने जा रही है। तेलंगाना कांग्रेस अध्यक्ष रेवंत रेड्डी ने लोगों को समारोह में भाग लेने के लिए खुला निमंत्रण दिया है। उन्होंने दावा किया है कि सात दिसंबर को 'जनता की सरकार' सत्ता संभालेगी और राज्य के लोगों को लोकतांत्रिक और पारदर्शी शासन देगी। 

कांग्रेस संसदीय दल (सीपीपी) की अध्यक्ष सोनिया गांधी और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत कई दिग्गज नेता शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हो सकते हैं। राज्य के एकमात्र सीपीआई विधायक कुनामनेनी संबाशिव राव ने कहा कि सीपीआई महासचिव डी राजा रेवंत रेड्डी के निमंत्रण पर समारोह में शामिल होंगे। सीपीआई ने तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ा था। शपथ ग्रहण समारोह में कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया और डिप्टी सीएम डीके शिवकुमार के भी शामिल होने की संभावना है। रेवंत रेड्डी सरकार गठन पर कांग्रेस हाईकमान के साथ चर्चा करने और वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात करने के लिए मंगलवार रात दिल्ली पहुंचे। बुधवार को पार्टी नेताओं के साथ चर्चा की और देर रात हैदराबाद लौट आए। मुख्य सचिव-डीजीपी ने समारोह की तैयारियों का लिया जायजा
विज्ञापन

वहीं, राज्य की मुख्य सचिव ए शांति कुमारी, डीजीपी रवि गुप्ता ने बुधवार को शपथ ग्रहण समारोह की तैयारियों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की और कार्यक्रम स्थल का दौरा भी किया। बताया जा रहा है कि शपथ ग्रहण समारोह में करीब एक लाख लोग शामिल हो सकते हैं। डीजीपी रवि गुप्ता ने कहा कि समारोह के मद्देनजर शहर में यातायात व्यवस्था को मजबूत किया गया है ताकि जनता को असुविधा न हो। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में शामिल होने वाले कुछ वीवीआईपी राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर उतरेंगे, जबकि अन्य बेगमपेट हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे और उनकी सुरक्षा की व्यवस्था की जाएगी।

तेलंगाना विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) को हराया और कुल 119 सीटों में से 64 सीटें जीतीं। पार्टी की सहयोगी सीपीआई को एक सीट मिली। केंद्रीय पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में मंगलवार को रेवंत रेड्डी को कांग्रेस विधायक दल (सीएलपी) का नेता और तेलंगाना का अगला मुख्यमंत्री नामित किया गया था।

2006 में जीता जिला परिषद चुनाव
रेवंत रेड्डी की राजनीति की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) से हुई। उन्होंने महबूबनगर के मिडजिल में 2006 में निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर जिला परिषद क्षेत्रीय परिषद का चुनाव जीतकर अपनी क्षमता का परिचय दिया था। उस समय कांग्रेस प्रदेश में अपने चरम पर थी। 2009 में वह कोडांगल से टीडीपी के टिकट पर जीत दर्ज करते हुए पांच बार के विधायक गुरुनाथ रेड्डी को हराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें