फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Maharashtra: 'अजित पवार भाजपा छोड़ें तो फिर से साथ आने पर हो सकता है विचार', रोहित पवार का बयान

Wed, 13 Aug 2025 08:07 PM IST
निर्मल कांत न्यूज डेस्क, अमर उजाला, भंडारा (महाराष्ट्र)।

सार

Maharashtra: शरद पवार गुट के नेता रोहित पवार ने कहा कि अगर उप मुख्यमंत्री अजित पवार भाजपा का साथ छोड़ते हैं, तो उनके साथ फिर से जुड़ने पर विचार किया जा सकता है। रोहित पवार भंडारा में 'मंडल यात्रा' के दौरान ओबीसी समुदाय को साधने के लिए पहुंचे थे।
विज्ञापन
रोहित पवार - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के नेता रोहित पवार ने बुधवार को कहा कि अगर उप मुख्यमंत्री अजित पवार भाजपा का साथ छोड़ देते हैं, तो उनके साथ फिर से जुड़ने पर विचार किया जा सकता है।
विज्ञापन


अजित पवार के भतीजे रोहित पवार ने एक न्यूज चैनल से बातचीत में कहा, हम भाजपा और उसकी विचारधारा के खिलाफ हैं। अगर कल को अजित पवार भाजपा छोड़ते हैं और शरद पवार या प्रगतिशील विचारधारा के बारे में सोचते हैं, तो उस समय इस पर विचार किया जा सकता है। 

ये भी पढ़ें: 'मीट की दुकानें बंद होने पर बेवजह विवाद', महाराष्ट्र सीएम बोले- किसी की पसंद नियंत्रित करने में रुचि नहीं
विज्ञापन
विज्ञापन


'अगर भाजपा में रहेंगे अजित पवार तो साथ नहीं आ सकते'
उन्होंने आगे कहा, लेकिन अगर वह भाजपा के साथ रहते हैं, तो हम एक साथ नहीं आ सकते। अगर वह भाजपा छोड़ते हैं, तो सभी पदाधिकारियों से चर्चा करके इस पर फैसला लिया जा सकता है। रोहित पवार भंडारा में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) की 'मंडल यात्रा' में शामिल होने आए थे, जिसका मकसद ओबीसी समुदाय को साधना है। अजित पवार ने 2023 में अपने चाचा शरद पवार से अलग होकर महाराष्ट्र में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार शामिल हो गए थे। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें