फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

CISF: रिटायर्ड सैनिकों को अब समय पर मिल सकेगी पेंशन और अन्य भुगतान, सीआईएसएफ ने शुरू किया ई-सर्विस बुक पोर्टल

Wed, 27 Nov 2024 07:05 PM IST
बशु जैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

E Service Book: मौजूदा समय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सर्विस बुक को भौतिक रूप से सीआईएसएफ के अलग-अलग दफ्तरों में भेजा जाता है। इसमें देरी और गलतियां होती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दूरदराज क्षेत्र में स्थित इकाइयों में आती है। क्योंकि यह बहुत समय लेने वाली है। इसमें गलतियों की संभावना रहती है।
विज्ञापन
सीआईएसएफ। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से सेवानिवृत्त होने वाले सैनिकों को अब समय पर पेंशन और अन्य लाभों का भुगतान हो सकेगा। सीआईएसएफ ने बुधवार को अपने रिटायर्ड कर्मचारियों की नौकरी से जुड़ी प्रक्रियाओं में तेजी से लाने के लिए ई-सर्विस बुक पोर्टल की शुरुआत की। 

विज्ञापन


केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) के प्रवक्ता ने बताया कि नए डिजिटल ढांचे से सेवा पुस्तिका के भौतिक तौर पर हस्तांतरण की जरूरत खत्म हो जाएगी। इसके जरिये सर्विस बुक की वास्तविक समय में निगरानी की जा सकेगी। इसके जरिये सीआईएसफ से सेवानिवृत्त हुए सैनिक अपनी पेंशन फाइल की स्थिति को वास्तविक समय में जान सकेंगे। इससे पारदर्शिता और जवाबदेही तय हो सकेगी। 

प्रवक्ता ने बताया कि पोर्टल के जरिये पेंशन प्रक्रिया के मामलों में तेजी आ सकेगी। साथ ही सेवानिवृत्त कर्मियों को सभी लाभों का भुगतान सेवानिवृत्ति तिथि पर ही किया जा सकेगा। इस सुविधा का लाभ केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल से हर साल सेवानिवृत्त होने वाले 2400 से अधिक कर्मचारियों को मिलेगा। 
विज्ञापन


अभी लगता है समय
मौजूदा समय में केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल के सेवानिवृत्त कर्मचारियों की सर्विस बुक को भौतिक रूप से सीआईएसएफ के अलग-अलग दफ्तरों में भेजा जाता है। इसमें देरी और गलतियां होती हैं। सबसे ज्यादा दिक्कत दूरदराज क्षेत्र में स्थित इकाइयों में आती है। क्योंकि यह बहुत समय लेने वाली है। इसमें गलतियों की संभावना अधिक रहती है। इन परेशानियों को दूर करने के लिए ऑनलाइन पोर्टल तैयार किया गया है। 

68 एयरपोर्ट और स्मारकों का जिम्मा
अधिकारियों के मुताबिक सीआईएसएफ के पास देश के 68 एयरपोर्ट समेत दिल्ली मेट्रो, लाल किला और ताजमहल की सुरक्षा का जिम्मा है। इनमें 1.80 लाख जवान तैनात हैं। इसके अलावा सीआईएसएफ परमाणु और एयरोस्पेस से जुड़े संस्थानों समेत निजी क्षेत्र के संस्थानों को आतंकवाद विरोधी सुरक्षा देता है। इसमें इन्फोसिस का बंगलूरू और पुणे कार्यालय, जामनगर में रिलायंस की रिफाइनरी शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें