फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुदरा महंगाई दर में गिरावट, घटकर 3.17 फीसदी हुई

Mon, 13 Feb 2017 07:09 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
विज्ञापन
सब्जी व दाल की कीमतों में गिरावट की वजह से जनवरी माह की खुदरा महंगाई दर में नरमी कायम है। जनवरी माह की खुदरा महंगाई दर नरमी के साथ 3.17 फीसदी के स्तर पर आ गई जबकि दिसंबर, 2016 में यह दर 3.41 फीसदी थी।
विज्ञापन


जनवरी माह में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर में भी कमी आई और यह 0.53 फीसदी के स्तर पर पहुंच गई। पिछले साल दिसंबर में खाद्य वस्तुओं की महंगाई दर 1.37 फीसदी थी। पिछले साल जनवरी में खुदरा महंगाई दर 5.69 फीसदी तो खाद्य वस्तुओं की खुदरा महंगाई दर 6.85 फीसदी थी।

 
विज्ञापन

पिछले साल जनवरी के मुकाबले खुदरा दाम में गिरावट

सरकारी आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी में सब्जी की कीमतों में पिछले साल जनवरी के मुकाबले 15.62 फीसदी तो दाल व दाल उत्पादों के खुदरा भाव में 6.62 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। जनवरी माह में चीनी व संबंधित उत्पादों के खुदरा दाम में सबसे अधिक 18.69 फीसदी की बढ़ोतरी रही। 

आंकड़ों के मुताबिक इस साल जनवरी माह में अंडे की खुदरा दरें 2.64 फीसदी, दूध व दुग्ध उत्पादों में 4.23 फीसदी, वनस्पति व खाद्य तेल में 3.12 फीसदी रही। जनवरी महीने में कपड़े व फुटवियर की खुदरा दरों में बढ़ोतरी रही। कपड़े की खुदरा महंगाई दर 4.83 फीसदी के स्तर पर आ गई। वहीं फुटवियर की महंगाई दर 4 फीसदी, फ्यूल व लाइट की दरें 3.42 फीसदी रही। मनोरंजन की खुदरा महंगाई दर गत जनवरी माह में 3.76 फीसदी रही। वहीं शिक्षा की दरें 5.62 फीसदी के स्तर पर आ गई।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें