फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न्यायिक सेवा सिविल जज मुख्य परीक्षा का परिणाम घोषित

Wed, 09 Mar 2016 08:12 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद

सार

  • कुल 197 पदों के लिए 605 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं।
  • साक्षात्कार अप्रैल के पहले सप्ताह से संभावित है।
  • 197 में से 99 पद सामान्य श्रेणी के हैं।
  • एससी के 41, एसटी के चार तथा ओबीसी के 53 पद हैं।
विज्ञापन
लिखित परीक्षा 28 फरवरी को ली गई थी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग ने न्यायिक सेवा सिविल जज (पीसीएस-जे) मुख्य परीक्षा-2015 का परिणाम मंगलवार को घोषित कर दिया। कुल 197 पदों के लिए 605 अभ्यर्थी सफल घोषित किए गए हैं। साक्षात्कार अप्रैल के पहले सप्ताह से संभावित है।
विज्ञापन


197 में से 99 पद सामान्य श्रेणी के हैं। एससी के 41, एसटी के चार तथा ओबीसी के 53 पद हैं। क्षैतिज आरक्षण के अंतर्गत 39 रिक्तियां महिलाओं के लिए हैं। डीएफएफ श्रेणी के लिए चार पद आरक्षित हैं।

पिछले साल 26 से 29 अक्तूबर के बीच आयोजित मुख्य परीक्षा में 2040 अभ्यर्थी शामिल हुए थे। सचिव सुरेश कुमार सिंह ने बताया कि सभी अभ्यर्थियों के प्राप्तांक एवं श्रेणीवार कटऑफ अंतिम परिणाम घोषित होने के बाद आयोग की वेबसाइट पर उपलब्ध कराए जाएंगे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें