मिनरल एक्सप्लोरेशन कॉर्पोरेशन लिमिटेड ने डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस), असिस्टेंट मैनेजर (जियोलॉजी/ ड्रिलिंग/ लीगल/ एचआर/ फाइनेंस), अकांउट्स ऑफिसर, फोरमैन (ड्रिलिंग) आदि पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं।
इन पदों पर आवेदन के लिए उम्मीदवारों की अधिकतम आयु 30/40/50 वर्ष (पदानुसार) निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट दी गई है। उम्मीदवारों की आयु सीमा की गणना 01 फरवरी, 2016 से की जाएगी।
शैक्षिक योग्यता पदानुसार अलग-अलग निर्धारित की गई है। वेतनमान के तौर पर डिप्टी जनरल मैनेजर (फाइनेंस) को 36,600-62,000 रुपये, असिस्टेंट मैनेजर (जियोलॉजी/ ड्रिलिंग/ लीगल/ एचआर/ फाइनेंस) को 24,900-50,500 रुपये, अकांउट्स ऑफिसर को 16,400-40,500 रुपये एवं फोरमैन को 9,500-24,800 रुपये प्रतिमाह दिए जाने का प्रावधान है।