फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

IT Rules 2021: नए आईटी मंत्री ने 'कू' पर की पहली पोस्ट, कहा- नए नियम सोशल मीडिया को यूजर्स के लिए बनाएंगे सुरक्षित

Sun, 11 Jul 2021 02:44 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

नए आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कू पर पहली पोस्ट नए आईटी नियमों को लेकर की, जिसमें नियमों को सशक्त बताया।
विज्ञापन
डॉ अश्विनी वैष्णव, रेल मंत्री - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नए सूचना और प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने रविवार को स्वदेशी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'कू' ज्वाइन कर लिया। अश्विनी वैष्णव ने कू पर पहली पोस्ट नए आईटी नियमों को लेकर की, जिसमें उन्होंने नियमों को सशक्त और यूजर्स को संरक्षित रखने वाला बताया।

विज्ञापन

 

Ashwini Vaishnaw@ashwinivaishnaw

Reviewed the implementation and compliance of Information Technology Rules, 2021 along with my colleague Shri Rajeev Chandrasekhar Ji. These guidelines are empowering and protecting users and will ensure a safer and responsible social media ecosystem in India.


आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कू पर की गई पहली पोस्ट में लिखा, 'मैंने राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर के साथ सूचना प्रौद्योगिकी नियम 2021 के कार्यान्वयन और अनुपालन की समीक्षा की। नए नियम यूजर्स को सशक्त और संरक्षित करेंगे। साथ ही भारत में एक सुरक्षित और जिम्मेदार सोशल मीडिया माहौल सुनिश्चित करेंगे।'

विज्ञापन


आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव कू पर यह पोस्ट तब की है, जब रविवार को ट्विटर इंडिया ने लंबी तनातनी के बाद आखिरकार नए आईटी नियमों का पालन करते हुए भारत में विनय प्रकाश को शिकायत अधिकारी नियुक्त कर दिया।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें