बंगलूरू में सोमवार सुबह एक धमाके की वजह से एक रिहायशी इमारत धराशायी हो गई है। ये हादसा शहर के एजिपुरा इलाके में हुआ, जहां सिलेंडर फटने की वजह से बिल्डिंग ढहने की सूचना है। धमाके की वजह से आस-पास के चार अन्य घर भी क्षतिग्रस्त हो गए हैं।
समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक इस हादसे में 6 लोगों की मौत हो चुकी है। मृतकों में शामिल 5 लोग बिल्डिंग में ही रहते थे जबकि एक अन्य मृतक पड़ोसी बताया जा रहा है। कर्नाटक के गृहमंत्री ने बताया कि इमारत के पहले और ग्राउंड फ्लोर पर जो सिलेंडर थे वह खाली थे। इसलिए ब्लास्ट की बात बिना के पुष्ट नहीं हो सकती है।
We will give a compensation of Rs 5 lakh each to next of kin of the deceased and Rs 50,000 to injured: B'luru Development Min K.J George pic.twitter.com/OUjtBlstB1
— ANI (@ANI) October 16, 2017
#WATCH: Girl child rescued from Ejipura building collapse site in Bengaluru. Her parents died in the incident,govt has decided to adopt her. pic.twitter.com/jZcI1VHAf5
— ANI (@ANI) October 16, 2017
कर्नाटक सरकार ने मृतकों को 5 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये का मुआवजा देने का ऐलान किया है। इस दुर्घटना में एक बच्ची के परिजनों की मृत्यु हो गई है। राज्य सरकार ने पीड़ित बच्ची को गोद लेने तथा उसका सारा खर्च उठाने की घोषणा की है।
Cylinders on both ground & first floor had no gas in them so it is unlikely that the buildings collapsed due to blast: K'taka Home Minister pic.twitter.com/X5wTZfutQQ
— ANI (@ANI) October 16, 2017
B'luru:Portion of a residential building collapsed in Ejipura area due to cylinder blast,people feared trapped under debris; Details awaited pic.twitter.com/yztO2dHDOZ
— ANI (@ANI) October 16, 2017
पढ़ें: मुंबई के भिंडी बाजार इमारत हादसे में लखनऊ के एक परिवार के चार लोगों की मौत