फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी बोले, जब रोजगार ही नहीं हैं तो आरक्षण कैसे दें ?

Sun, 05 Aug 2018 03:20 PM IST
भाषा, औरंगाबाद
विज्ञापन
मराठा आंदोलन पर बोलते नितिन गडकरी
विज्ञापन

रोजगार की कमी को लेकर चौतरफा घिरी मोदी सरकार के मंत्री का बयान सरकार को असहज स्थिति में डाल सकता है। केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने एक सभा में कहा है कि जब रोजगार ही नहीं हैं तो आरक्षण कैसे दें' ?

विज्ञापन


मराठा आंदोलन की मांग पर पत्रकारों के पूछे गए सवाल पर नितिन गडकरी ने अपने जवाब से विवाद को जन्म दे दिया है। केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि आरक्षण रोजगार देने की गारंटी नहीं है क्योंकि नौकरियां कम हो रही हैं।

गडकरी ने कहा कि एक ‘सोच’ है जो चाहती है कि नीति निर्माता हर समुदाय के गरीबों पर विचार करें। गडकरी महाराष्ट्र के औरंगाबाद में आरक्षण के लिए मराठों के वर्तमान आंदोलन तथा अन्य समुदायों द्वारा इस तरह की मांग से जुड़े सवालों का जवाब दे रहे थे।
विज्ञापन


वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा, ‘मान लीजिए कि आरक्षण दे दिया जाता है। लेकिन नौकरियां नहीं हैं। क्योंकि बैंक में आईटी के कारण नौकरियों में भारी कमी देखी जा रही है. 

केन्द्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने आज कहा कि आरक्षण रोजगार देने की गारंटी नहीं है क्योंकि नौकरियां कम हो रही हैं। सरकारी भर्ती रुकी हुईं हैं ऐसे में नौकरियां हैं कहां जो दी जाएं। 

उन्होंने कहा, ‘एक सोच कहती है कि गरीब गरीब होता है, उसकी कोई जाति, पंथ या भाषा नहीं होती। उसका कोई भी धर्म हो, मुस्लिम, हिन्दू या मराठा (जाति), सभी समुदायों में एक धड़ा है जिसके पास पहनने के लिए कपड़े नहीं है, खाने के लिए भोजन नहीं है। एक सोच यह भी कहती है कि हमें हर समुदाय के अति गरीब धड़े पर न केवल विचार करना चाहिए बल्कि मुख्यधारा से जोड़ने की कोशिश भी करनी चाहिए।’ 

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें