केंद्रीय मंत्री वैंकेया नायडू ने कहा कि अगर धार्मिक आधार पर आरक्षण देना जारी रहा तो वो दिन दूर नहीं जब देश के अंदर एक और पाकिस्तान बन जाएगा।
Religion-based #reservation may lead to creation of another #Pakistan: Union minister @MVenkaiahNaidu.
— Press Trust of India (@PTI_News) April 14, 2017
अंबेडकर जयंती पर भाजपा की तरफ से हैदराबाद में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए नायडू ने कहा कि अगर प्रदेश सरकार धर्म के आधार पर आरक्षण करने का फैसला लेती है, तो इससे लोगों के बीच असंतोष फैल सकता है।
नायडू ने कहा कि संविधान के निर्माता भीम राव अंबेडकर भी ऐसी किसी भी व्यवस्था के खिलाफ थे। गौरतलब है कि तेलंगाना सरकार ने इस तरह का प्रस्ताव तैयार किया है, जिसमें धार्मिक आधार पर आरक्षण देने की बात कही गई है।