फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चीन के शोध में चौंकाने वाला खुलासा: इंस्टैंट कॉफी से हो सकता है आंखों को नुकसान, अंधेपन का खतरा

Wed, 16 Jul 2025 05:36 AM IST
दीपक कुमार शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली

सार

शोध में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से इंस्टैंट कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें एएमडी विकसित होने की संभावना 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंस्टैंट कॉफी में पाए जाने वाले परिरक्षकों (प्रिजर्वेटिव्स), ऐक्रेलामाइड और अन्य प्रोसेस्ड केमिकल्स रेटिना की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं।
 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Freepik.comAl
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अगर आप भी दिन की शुरुआत इंस्टैंट कॉफी से करते हैं तो यह खबर आपके लिए है। चीन में हुए एक हालिया शोध में यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ है कि इंस्टैंट कॉफी का अत्यधिक सेवन उम्र से जुड़ी आंखों की एक गंभीर बीमारी एएमडी (एज-रिलेटेड मैक्युलर डिजेनेरेशन)  के जोखिम को बढ़ा सकता है। यह बीमारी धीरे-धीरे दृष्टि को प्रभावित करती है और अंधेपन तक का कारण बन सकती है।

विज्ञापन


अध्ययन चीन के वुहान यूनिवर्सिटी के रेनमिन हॉस्पिटल के शोधकर्ताओं ने किया है, जिसमें यूके बायोबैंक डेटा से लिए गए 3,58,000 से अधिक प्रतिभागियों की जीवनशैली, कॉफी की आदतों और नेत्र स्वास्थ्य से जुड़ी जानकारी का विश्लेषण किया गया। शोध में पाया गया कि जो लोग नियमित रूप से इंस्टैंट कॉफी का सेवन करते हैं, उनमें एएमडी विकसित होने की संभावना 20 से 30 प्रतिशत तक अधिक होती है। शोधकर्ताओं ने पाया कि इंस्टैंट कॉफी में पाए जाने वाले परिरक्षकों (प्रिजर्वेटिव्स), ऐक्रेलामाइड और अन्य प्रोसेस्ड केमिकल्स रेटिना की कोशिकाओं को नुकसान पहुंचा सकते हैं। यही नहीं, इंस्टैंट कॉफी में मौजूद कुछ तत्व ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस को भी बढ़ा सकते हैं, जो आंखों की मांसपेशियों और मैक्युला यानी रेटिना के केंद्रीय भाग पर नकारात्मक असर डालता है।

ये भी पढ़ें: Bombay HC: हाईकोर्ट ने पुराने कबूतरखानों को ढहाने पर लगाई रोक, दाना डालने को लेकर दिया ये आदेश
विज्ञापन


कॉफी के सेवन में संतुलन जरूरी
शोधकर्ताओं ने सलाह दी है कि कॉफी का सेवन करते समय संतुलन जरूरी है। अगर आप इंस्टेंट कॉफी पीते हैं, तो उसकी मात्रा को सीमित रखें और बेहतर विकल्प के रूप में फ्रेश ब्रू फिल्टर्ड या ब्रेव्ड  कॉफी का सेवन करें, जिसमें हानिकारक रसायनों की मात्रा अपेक्षाकृत कम होती है। यह अध्ययन एक महत्वपूर्ण चेतावनी के रूप में देखा जा रहा है, विशेषकर उन लोगों के लिए जो दिन में कई बार इंस्टेंट कॉफी पीते हैं। आंखों के स्वास्थ्य को बनाए रखने के लिए न सिर्फ स्क्रीन टाइम पर ध्यान देना जरूरी है, बल्कि यह भी आवश्यक है कि हम अपनी खानपान की आदतों में संतुलन बनाए रखें।

ड्राइविंग और चेहरा पहचानना हो सकता है मुश्किल
एज-रिलेटेड मैक्युलर डिजेनेरेशन (एएमडी) एक दीर्घकालिक नेत्र रोग है, जिसमें व्यक्ति की केंद्रित दृष्टि प्रभावित होती है। इसका असर इतना गंभीर हो सकता है कि पढ़ना, ड्राइविंग करना या चेहरों को पहचानना मुश्किल हो जाता है। आमतौर पर यह बीमारी 50 वर्ष की उम्र के बाद होती है, लेकिन जीवनशैली से जुड़े जोखिम इसे जल्दी भी उभार सकते हैं। इंस्टैंट कॉफी में कुछ ऐसे यौगिक होते हैं जो दीर्घकालिक रूप से आंखों की कोशिकाओं को प्रभावित कर सकते हैं।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: SC: 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के मामले में बाजार में कई मुफ्त सलाहकार मौजूद'; सुप्रीम कोर्ट की अहम टिप्पणी

हरी सब्जियां और अच्छी नींद लें
डब्ल्यूएचओ के मुताबिक दुनिया भर में 2.2 अरब से अधिक लोग किसी न किसी रूप में दृष्टि समस्याओं से जूझ रहे हैं। भारत में इंस्टैंट कॉफी का बाजार तेजी से बढ़ रहा है, जिसकी सालाना वृद्धि दर लगभग 7% है। विशेषज्ञों के मुताबिक हरी सब्जियां, विटामिन ए, ओमेगा-3 और पर्याप्त नींद भी आंखों की सेहत के लिए बेहद जरूरी हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें