एक शोध में सामने आया है कि चाय-कॉफी की चुस्कियां आघात और डिमेंशिया (मस्तिष्क रोग) का जोखिम घटा सकती हैं। चीन की तिआंजिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा जारी अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने दिनभर में दो-तीन कप कॉफी या तीन-पांच कप चाय या फिर दोनों के चार-छह कप पीए, उनमें आघात व डिमेंशिया का जोखिम सबसे कम पाया गया।
चाय-कॉफी से होने वाले नुकसान तो अकसर सुर्खियां बनते हैं लेकिन अब इनके शौकीनों के लिए अच्छी खबर है। एक शोध में सामने आया है कि चाय-कॉफी की चुस्कियां आघात और डिमेंशिया (मस्तिष्क रोग) का जोखिम घटा सकती हैं।
विज्ञापन
फायदेमंद चुस्कियां : सेवन करने वालों में 32% तक कम मिला खतरा
चीन की तिआंजिन मेडिकल यूनिवर्सिटी के शोधकर्ताओं द्वारा जारी अध्ययन के मुताबिक, जिन लोगों ने दिनभर में दो-तीन कप कॉफी या तीन-पांच कप चाय या फिर दोनों के चार-छह कप पीए, उनमें आघात व डिमेंशिया का जोखिम सबसे कम पाया गया।
शोधकर्ताओं ने 10 से 14 साल की अवधि में 50 से 74 साल के 3.60 लाख प्रतिभागियों पर यह अध्ययन किया है। अध्ययन में चाय और कॉफी का संतुलित सेवन करने वाले लोगों में डिमेंशिया का 28 फीसदी और आघात का 32 फीसदी कम जोखिम मिला।
विज्ञापन
छह कप से ज्यादा बढ़ सकता है खतरा
वहीं, कुछ अध्ययन यह भी बता चुके हैं कि रोजाना तीन कप कॉफी पीना अल्जाइमर का खतरा घटा सकता है। हालांकि, एक दिन में छह कप से ज्यादा कॉफी पीने वालों में डिमेंशिया या मस्तिष्क विकारों का जोखिम बढ़ भी सकता है।
शोधकर्ताओं को प्रतिभागियों की यह जानकारी ब्रिटेन के बायोबैंक से मिली, जिसे 2006 से 2014 के बीच किया गया। इस दौरान 5,079 प्रतिभागियों को डिमेंशिया और 10,053 को आघात का सामना करना पड़ा।