फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुलझेगी एएन-32 विमान हादसे की गुत्थी, विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर मिला

Fri, 14 Jun 2019 05:03 PM IST
Gaurav Pandey न्यूज डेस्क, अमर उजाला, इटानगर
विज्ञापन
एन-32 विमान (फाइल फोटो) - फोटो : भारतीय वायु सेना
विज्ञापन

अरुणाचल प्रदेश में शुक्रवार को एक बचाव दल ने हादसे का शिकार हुए एएन-32 विमान का कॉकपिट वॉइस रिकॉर्डर (सीवीआर) और फ्लाइट डाटा रिकॉर्डर (एफडीआर) ढूंढ निकाला। यह जानकारी भारतीय वायु सेना के एक प्रवक्ता ने दी। माना जा रहा है कि सीवीआर और एफडीआर मिलने से इस बात का पता लगाया जा सकेगा विमान हादसे का शिकार कैसे हुआ था। 

विज्ञापन


बता दें कि वायुसेना के एएन-32 विमान ने असम के जोरहाट बेस से तीन जून को दोपहर करीब साढ़े 12 बजे उड़ान भरी थी। जिसके बाद ये लापता हो गया। इसमें 13 लोग सवार थे। एएन-32 विमान का अरुणाचल प्रदेश से जमीनी स्रोतों से अंतिम संपर्क तीन जून को ही दोपहर एक बजे हुआ था। विमान की तलाश में वायु सेना, सेना, जिला और स्थानीय प्रशासन सघन तलाशी अभियान चला रहे थे।

लापता होने के आठ दिन बाद विमान का मलबा जिस स्थान पर मिला वह अरुणाचल प्रदेश में एएन-32 के उड़ान मार्ग से करीब 15-20 किलोमीटर उत्तर की ओर है। 12,000 फीट पर एक छोटे से गांव लिपो के पास विमान का मलबा मिला था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें