फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सरकार ने कहा- दूरसंचार कंपनियां एजीआर स्वमूल्यांकन के दस्तावेज करे जमा

Tue, 25 Feb 2020 04:17 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रविशंकर प्रसाद (फाइल फोटो) - फोटो : PTI
विज्ञापन

सरकार ने दूरसंचार कंपनियों से एजीआर के स्वमूल्यांकन संबंधी दस्तावेज मांगे हैं। दूरसंचार विभाग के सूत्रों ने बताया कि इन दस्तावेजों के आधार पर कंपनियों पर बकाया समायोजित सकल राजस्व (एजीआर) की गणना में मदद मिलेगी।

विज्ञापन


गौरतलब है कि कंपनियों ने सरकार से कहा था कि दूरसंचार विभाग की ओर से तय किए गए एजीआर बकाए और उनके स्वमूल्यांकन के बीच भारी अंतर है। अब सरकार ने इस दावे की पुष्टि के संबंध मेें सभी तीन दूरसंचार कंपनियों भारती एयरटेल, वोडाफोन आइडिया और टाटा टेलीसर्विसेज से दस्तावेज जमा करने को कहा है।
 

गेल से मांगा 7,608 करोड़ बकाया

दूरसंचार विभाग ने गेल इंडिया से 2017-18 के लिए 7,608 करोड़ रुपये का बकाया चुकाने को कहा है। हालांकि, विभाग पूर्व में आकलन के बाद बनी 1.83 लाख करोड़ की पुरानी देनदारी चुकाने पर दबाव नहीं डाल रहा है।

विज्ञापन


मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि 14 फरवरी को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के बाद दूरसंचार विभाग ने कंपनी को नोटिस जारी किया था। गेल से अब जो बकाया चुकाने को कहा गया है कि उसमें विलंब से भुगतान का जुर्माना भी शामिल है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें