आपने सेल्फी तो कई मौकों पर क्लिक की होंगी। यह यादों को सहेजने का एक सहज तरीका भी बन गया है। तो फिर क्यों ना इस 26 जनवरी को एक सेल्फी अपने तिरंगे के साथ भी हो जाए।
अमर उजाला डिजिटल अपने ऑनलाइन पाठकों से ऐसी तस्वीरें आमंत्रित कर रहा है, जिसमें उन्होंने तिरंगे के साथ सेल्फी क्लिक की हो। श्रेष्ठ सेल्फी को
amarujala.com पर प्रकाशित किया जाएगा।
यह सेल्फी महज खानापूर्ति नहीं होगी, बल्कि इसे आप अपने फेसबुक, टि्वटर, इंस्टाग्राम और व्हाट्सएप की प्रोफाइल पिक्चर भी बना सकते हैं। सबसे अच्छी बात तो यह है कि आप अपनी यह सेल्फी हमारे साथ शेयर कर सकते हैं। इसे
#SelfieWithTiranga #हमारातिरंगा #अमरउजाला और
@AmarUjalaNews के साथ अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर करें।
साथ ही आप अपनी सेल्फी हमें
meriawaaz@auw.co.in ईमेल आईडी पर भी भेजिए, ताकि हम इन्हें अपनी वेबसाइट पर प्रकाशित कर सकें।