फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Republic Day: कर्तव्य पथ पर राफेल ने 'वज्रांग' फॉर्मेशन में भरी उड़ान, गति और कौशल से कांपा दुश्मन का कलेजा

Mon, 26 Jan 2026 12:48 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ पर गगनभेदी उड़ान भर दर्शकों को रोमांचित कर दिया। इस दौरान राफेल लड़ाकू विमानों से लेकर सुखोई, सी-130 और सी-295 ने हैरतअंगेज उड़ान भर भारत की वायु शक्ति की झलक दिखाई। 
विज्ञापन
गणतंत्र दिवस पर राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर से भरी उड़ान - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गणतंत्र दिवस की परेड में भारतीय वायुसेना के लड़ाकू विमानों राफेल ने उड़ान भरी। राफेल लड़ाकू विमानों ने वज्रांग फॉर्मेशन में उड़ान भरी और गगनभेदी गर्जना से आकाश को गुंजायमान कर दिया। जिसे देख-सुनकर दर्शक रोमांचित हो गए। राफेल लड़ाकू विमानों ने गर्व और शौर्य की मिसाल पेश करते हुए कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी। वायु सेना के फ्लाईपास्ट में 29 विमान शामिल हुए, जिनमें 16 लड़ाकू विमान, चार ट्रांसपोर्ट विमान और नौ हेलीकॉप्टर शामिल हुए। 
विज्ञापन

  वायु सेना के विमानों ने उच्च युद्धक क्षमता और कौशल का प्रदर्शन किया
  • भारतीय वायुसेना के विमानों ने 76वें गणतंत्र दिवस परेड के दौरान कर्तव्य पथ पर फ्लाई-पास्ट पेश किया। आसमान को चीरते हुए फाइटर जेट्स की उड़ान ने दर्शकों में जोश भर दिया।
  • इस बीच अचानक से गर्जना करते हुए 6 राफेल लड़ाकू विमानों ने कर्तव्य पथ के ऊपर एक विशिष्ट पैटर्न में उड़ान भरी।
  • यह वज्रांग फोर्मेशन है, जो हमारे लड़ाकू विमानों के युद्धाभ्यास, तालमेल और उच्च क्षमता को दर्शाता है। 
  • एक राफेल लड़ाकू विमान ने विजय फॉर्मेशन का अद्भुत प्रदर्शन करते हुए 900 किलोमीटर प्रतिघंटे की रफ्तार से उड़ान भरी और गोते खाते हुए ऊपर की तरफ उड़ान भरी और विमान आकाश की ऊंचाई में अदृश्य हो गया।
  • इस फॉर्मेशन के जरिए वायुसेना ने अपनी उच्च प्रदर्शन क्षमता का प्रदर्शन किया।वायुसेना के पी-8आई ने वरुण फॉर्मेशन में कर्तव्य पथ के ऊपर से उड़ान भरी। वहीं सुखोई-30 लड़ाकू विमानों ने विक्ट्री फॉर्मेशन में उड़ान भरकर लोगों को रोमांचित कर दिया।
  • इससे पहले ध्रुव एडवांस्ड लाइट हेलीकॉप्टर्स ने ऑपरेशन सिंदूर के सेना के ध्वज के साथ उड़ान भरी। वहीं रुद्र हेलीकॉप्टर्स ने प्रहार फॉर्मेशन में उड़ान भरी। 
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें