फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आतंकी मंसूबे: सुप्रीम कोर्ट के वकीलों के पास फिर आया रिकॉर्डेड कॉल, गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराने की धमकी

Mon, 24 Jan 2022 12:17 PM IST
प्रांजुल श्रीवास्तव राजीव सिन्हा, नई दिल्ली

सार

यह कॉल सुप्रीम कोर्ट के कई वकीलों के पास आया है। कॉलर ने खुद को मुजाहिदीन होने का दावा किया है। 
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को सोमवार सुबह एक बार फिर से गुमनाम नंबर से एक ऑटोमेटेड कॉल(स्वचालित कॉल) प्राप्त हुई। इसमें कहा गया कि गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कश्मीर का झंडा फहराया जाएगा। सुप्रीम कोर्ट के कुछ एडवोकेट ऑन रिकॉर्ड(एओआर) को किए गए कॉल में कॉलर ने खुद को इंडियन मुजाहिदीन के सदस्य होने का दावा किया। उसने कहा कि कश्मीर से अनुच्छेद-370 को निरस्त करने के लिए सुप्रीम कोर्ट उतना ही जिम्मेदार है जितना कि मोदी सरकार।

विज्ञापन


मालूम हो कि इससे पहले भी सुप्रीम कोर्ट के वकीलों को गुमनाम नंबर से कॉल प्राप्त हुए थे। इस महीने की शुरुआत में वकीलों को यूनाइटेड किंगडम और कनाडा में गुमनाम नंबरों से कॉल आए थे, जिसमें पंजाब के हुसैनवाला फ्लाईओवर पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी के सुरक्षा उल्लंघन की जिम्मेदारी ली गई थी। उस वक्त कॉलर ने 'सिख फॉर जस्टिस' का सदस्य होने का दावा किया था। तब सुप्रीम कोर्ट के न्यायाधीशों को एक गैर सरकारी संगठन 'लॉयर्स वॉयस' द्वारा दायर जनहित याचिका पर सुनवाई से परहेज करने की चेतावनी भी दी गई थी। लॉयर्स वॉयस' ने पीएम की सुरक्षा भंग की जांच की मांग की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें