फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi: कभी पहनी उत्तराखंड की ब्रह्मकमल टोपी तो कभी बांधनी पगड़ी, जानें हर साल कैसे बदली PM मोदी की वेशभूषा

Sun, 26 Jan 2025 11:31 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

PM Modi On Republic Day 2025: राजस्थानी साफा या पगड़ी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री की पसंद रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना था।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को 76वें गणतंत्र दिवस पर सफेद कुर्ता-पायजामा के साथ गहरे भूरे रंग का बंद गले का कोट और लाल-पीले रंग का साफा पहना। इससे पहले प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना था। बांधनी एक प्रकार का टाई-डाई कपड़ा होता है, जो गुजरात और राजस्थान में लोकप्रिय है। यह एक ऐसी विधि है, जिसमें कपड़े को बांधकर व गांठ लगाकर रंगाई की जाती है। जार्जेट, शिफान, रेशमी व सूती कपड़े को रंग के कुंड में डालने से पहले धागे से कसकर बांधा जाता है और जब इस धागे को खोला जाता है तो बंधा हुआ हिस्सा रंगीन हो जाता है। फिर हाथ से कपड़े पर धागे के प्रयोग से डिजाइन तैयार किया जाता है।

विज्ञापन




राजस्थानी साफा या पगड़ी स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के लिए प्रधानमंत्री की पसंद रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बहुरंगी ‘बांधनी’ प्रिंट का साफा पहना था। 2023 में मोदी ने कुर्ते और चूड़ीदार पायजामे के साथ बहुरंगी राजस्थानी साफा पहना था। 2022 में मोदी ने गणतंत्र दिवस समारोह के लिए उत्तराखंड की एक अद्वितीय पारंपरिक टोपी चुनी थी। 2021 में उन्होंने गणतंत्र दिवस परेड के दौरान पीले बिन्दुओं वाली ‘हालारी’ पगड़ी पहनी थी। इसे जामनगर के शाही परिवार के जामसाहब की ओर से प्रधानमंत्री को भेंट किया गया था।


पीएम मोदी गणतंत्र दिवस से लेकर स्वतंत्रता दिवस तक हर साल पगड़ी के जरिए देश की अलग-अलग संस्कृतियों से जुड़ाव को प्रदर्शित करते हैं। गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के परिधान में खास तौर पर उनके साफे या पगड़ी की काफी चर्चा होती है। आइए जानते हैं कि साल दर साल किस तरह पीएम मोदी का अंदाज बदला...
विज्ञापन

बराक ओबामा के साथ पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2015 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 2015 में धारीदार पट्टियों वाला साफा बांधा था जिनमें से कुछ का रंग लाल और गहरा हरा था। इस साफे में कई रंग थे। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने काले रंग का सूट पहना था। 66वें गणतंत्र दिवस समारोह में पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा भी शामिल हुए थे।

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2016 : पीएम मोदी ने लाल रंग की धारियों वाली एक चमकदार पीले रंग की पगड़ी पहनी थी। इस साफे पर पीएम मोदी ने गहरे क्रीम कलर का पूरी बाजुओं वाला बंदगला सूट पहना था। 

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2017 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गणतंत्र दिवस 2017 पर गुलाबी रंग का साफा पहना था। इस साफे पर सिल्वर कलर की क्रॉस लाइनें थीं। सफेद कुर्ता और उसके ऊपर सफेद बिंदी वाली काली जैकेट ने प्रधानमंत्री को एक नया रूप दिया।

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2018 : पीएम मोदी ने बहु-रंगीन साफा पहना था। इस साफे के साथ पीएम मोदी ने क्रीम कुर्ता और काले रंग की जैकेट पहनी थी। 

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2019 : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लाल किले की प्राचीर से छठवीं बार स्वतंत्रता दिवस का भाषण दिया था और उस दौरान उन्होंने कई रंगों वाला साफा बांधा था। ये साफा लाल और पीले रंग का था। 

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2020 : इस बार गणतंत्र दिवस के मौके पर पीएम ने केसरिया रंग का ‘बंधेज’ का साफा बांधा था। पारंपरिक कुर्ता पजामा और जैकेट पहने प्रधानमंत्री ने समर स्मारक पर शहीद जवानों को श्रद्धांजलि दी थी।

पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला
2021 : गणतंत्र दिवस के समारोह में पीएम मोदी एक खास पगड़ी में नजर आए थे। लाल रंग की 'हलारी पगड़ी' पर पीले रंग की बिंदिया थी। ये पगड़ी जामनगर के शाही परिवार ने प्रधानमंत्री मोदी को तोहफे में दी थी। 

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2022 : इस गणतंत्र दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पगड़ी की बजाय टोपी पहने नजर आए। पीएम मोदी उत्तराखंड से जुड़ी ब्रह्मकमल टोपी पहने दिखे। ब्रह्मकमल उत्तराखंड का राजकीय फूल है। 

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2023 : 74वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर पीएम बहुरंगी राजस्थानी पगड़ी पहने दिखे। सफेद कुर्ता और काले कोट के साथ पैंट पहने पीएम मोदी सफेद स्टॉल पहने हुए थे। 
विज्ञापन

पीएम मोदी। - फोटो : अमर उजाला
2024 यानी बीते वर्ष गणतंत्र दिवस पर पीएम मोदी केसरिया रंग की 'बांधनी' पगड़ी पहने नजर आए थे। इस दौरान वे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ परेड को देखते नजर आए थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें