फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर पुलवामा के शहीद मोहन लाल को मिलेगा राष्ट्रपति सम्मान, पढ़िए जांबाजों के नाम

Mon, 25 Jan 2021 02:57 PM IST
दीप्ति मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शहीद मोहन लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

देश में मंगलवार को गणतंत्र दिवस मनाया जाएगा। कोरोना संकट के चलते इस बार गणतंत्र दिवस परेड बीते सालों की अपेक्षा अलग होगी। वहीं गणतंत्र दिवस पर पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ जवान मोहन लाल को मरणोपरांत राष्ट्रपति सम्मान दिया जाएगा। देश की रक्षा के लिए अतुल्य योगदान देने वाले सैनिकों, पुलिसकर्मियों और देश के लिए बलिदान देने वाले वीर सैनिकों को सम्मानित किया जाएगा। 

विज्ञापन

आग से खेलने वाले 73 जांबाजों को मिलेगा सम्मान 
गृह मंत्रालय ने सोमवार को जानकारी दी कि गणतंत्र दिवस पर अपनी जान की परवाह किए बिना बड़ी ही कुशलता और सूझबूझ से लोगों की जान बचाने वाले देश के 73 अग्निशमन सेवा कर्मियों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से आठ को राष्ट्रपति पुरस्कार मिलेगा। जबकि दो अग्निशमन कर्मियों को गैलेंट्री अवार्ड से सम्मानित किया जाएगा। 
 

विज्ञापन

गणतंत्र दिवस पर केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के 131 जवान और सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) 71 जवानों को देश की सुरक्षा में वीरता दिखाने के लिए सम्मानित किया जाएगा।

गणतंत्र दिवस पर जम्मू-कश्मीर के 71 कर्मियों, उत्तर प्रदेश के 87 और महाराष्ट्र के 57 पुलिसकर्मियों को विशिष्ट सेवा के लिए सम्मानित किया जाएगा।
 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें