सीएम ममता बनर्जी-राज्यपाल जगदीप धनखड़
- फोटो : ANI
पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर लोगों से देश के संविधान की रक्षा करने और सिद्धांतों को बनाए रखने का संकल्प लेने की अपील की।
बनर्जी ने ट्वीट किया कि गणतंत्र दिवस पर, आएं हम संविधान की रक्षा करने और संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक, गणराज्य, न्याय, स्वतंत्रता, समानता तथा बंधुत्व के सिद्धांत को बनाए रखने का संकल्प लें, जो कि प्रस्तावना में दर्ज है। देश आज 71वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। 1950 में आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था।