फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब एयरलाइंस की तर्ज पर रेलवे भी दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों पर लगा सकता है प्रतिबंधः रिपोर्ट

Wed, 29 Jan 2020 02:09 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
indian railway
विज्ञापन

अब एयरलाइंस की तर्ज पर रेलवे भी दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों के सफर पर प्रतिबंध लगाने पर विचार कर रहा है। रेल मंत्रालय के अधिकारियों ने मंगलवार को कहा कि जिस तरह एयरलाइंस में दुर्व्यवहार करने वाले यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने का नियम है उसी तर्ज पर अब भारतीय रेलवे भी ऐसे यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने के लिए विचार कर रहा है जो अपने साथी यात्रियों से दुर्व्यवहार करता है।

विज्ञापन


एक वरिष्ठ रेलवे अधिकारी ने कहा कि इस प्रतिबंध के अलावा हम उन यात्रियों के सफर पर भी रोक लगाएंगे जिसकी यात्रा एयरलाइंस द्वारा भी प्रतिबंधित हो। उन्होंने कहा कि रेलवे सभी एयरलाइंस से ऐसे यात्रियों की सूची लेगा और फिर इसे अपने सिस्टम में डाल देगा, ताकि कुछ महीनों के लिए उनकी टिकट बुकिंग पर रोक लगाई जा सके। रेलवे छह महीने के लिए ऐसे यात्रियों पर प्रतिबंध लगाने की योजना बना रहा है।

एक और अधिकारी ने बताया कि मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस में मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान पत्रकार अर्णब गोस्वामी से स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा दुर्व्यवहार करने की सूचना आने के बाद ही रेलवे भी इस तरह की योजना पर विचार कर रहा है।
विज्ञापन


बता दें कि मंगलवार को इंडिगो एयरलाइंस में मुंबई से लखनऊ की एक उड़ान के दौरान पत्रकार अर्णब गोस्वामी से स्टैंड-अप कॉमेडियन कुणाल कामरा द्वारा बुरा व्यवहार किया गया। इस मामले में वायरल हुए वीडियो में कुणाल कामरा अर्णब गोस्वामी से कुछ सवाल पूछते नजर आ रहे हैं।

हालांकि अर्णब गोस्वामी, कुणाल को बिलकुल अनसुना करते हुए लैपटॉप पर कुछ देखने में व्यस्त दिखते हैं। इस दौरान कुणाल कामरा अर्णब गोस्वामी के लिए कुछ अपशब्दों का भी इस्तेमाल करते हैं। अब  इस मामले पर इंडिगो के बाद एयर इंडिया ने भी कामरा की यात्रा पर प्रतिबंध लगा दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें