बनारहाट के स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें ट्रैक मरम्मत कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह ट्रेन के चालक को नहीं बता सके।
पश्चिम बंगाल में गुरुवार को एक बड़ा हादसा होने से बच गया। दरअसल रेलवे ट्रैक पर मरम्मत का काम चल रहा था और ट्रेन उसी ट्रैक पर आ गई, वहीं चालक इस बात से अनजान था कि रेलवे ट्रैक पर काम चल रहा है। जब चालक को काम का पता चला तो उसे एक्सप्रेस ट्रेन को आपातकालीन ब्रेक लगाकर रोकना पड़ा।
विज्ञापन
जलपाईगुड़ी जिले के बनरहाट स्टेशन के पास हुई इस घटना से सियालदह से अलीपुरद्वार जंक्शन की ओर जा रही कंचनकन्या एक्सप्रेस के यात्रियों में दहशत फैल गई, साथ ही सुरक्षा पर भी सवाल खड़े हो गए। बनारहाट के स्टेशन मास्टर धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि उन्हें ट्रैक मरम्मत कार्यों के बारे में कोई जानकारी नहीं थी, जिसके कारण वह ट्रेन के चालक को नहीं बता सके।
अधिकारियों ने बताया कि बनरहाट के पास देबपारा चाय बागान में पटरी पर काम करते देख ट्रेन के चालक ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोक दिया। हालांकि अधिकारियों ने जांच की बात भी कही है।