फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सख्त फैसला: मद्रास हाईकोर्ट का आदेश पालन नहीं करने वाले आईएएस को हटाएं 

Fri, 24 Dec 2021 10:38 PM IST
Amit Mandal एजेंसी, चेन्नई

सार

अदालत ने कहा कि हमारे आदेश का अनादर करने से साफ है कि वे अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं।
विज्ञापन
Madras high court - फोटो : social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आदेश का पालन न होने से खफा मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा कि ऐसा करने वाले आईएएस अधिकारियों को दरवाजा दिखाने की जरूरत है। उनसे आईएएस पद छीन लिया जाना चाहिए। जस्टिस एस. वैद्यनाथन और जस्टिस आर. विजयाकुमार की खंडपीठ ने एक मामले की सुनवाई के दौरान कहा कि यह साफ करने का समय आ गया है कि आर्थिक दंड दूसरा विकल्प है और जेल भेजना पहला। 

विज्ञापन


पहले भी देखा गया है कि टाउन एंड कंट्री प्लानिंग एक्ट 1971 की धारा 80-ए के तहत दिए अदालत के आदेशों का कुछ आईएएस अधिकारी पालन नहीं करते। अदालती आदेशों की अनदेखी कर कर्तव्य का पालन नहीं करने वाले आईएएस अधिकारियों को हटाया जाना चाहिए। अदालत के आदेश का अनादर करने से साफ है कि वे अपना काम ईमानदारी से नहीं कर रहे हैं। हाईकोर्ट ने इसके बाद ग्रेटर चेन्नई कॉरपोरेशन के तालाबंदी, सीलिंग और तोड़फोड़ के नोटिस पर रोक लगाने की दो याचिकाएं ठुकरा दीं।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें