फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी की अधिकारियों को सलाह, करदाताओं के मन से उत्पीड़न का डर दूर करें

Thu, 16 Jun 2016 01:46 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राजस्व ज्ञान संगम कार्यक्रम का उद्घाटन करते प्रधानमंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कर अधिकारियों से इस तरह से काम करने के लिए कहा जिससे कि करदाताओं के मन उत्पीड़न का डर दूर किया जा सके। इस दौरान उन्होंने प्रशासन के पांच स्तंभों- राजस्व, जवाबदेही, ईमानदारी, सूचना और डिजिटलीकरण (रैपिड) पर अपना ध्यान केंद्रित करने के लिए कहा।
विज्ञापन


गुरुवार को दिल्ली में दो दिवसीय राजस्व ज्ञान संगम कार्यक्रम का उद्घाटन करने पहुंचे थे जहां पर उन्होंने अधिकारियों से कर वसूली के दौरान डिजिटलीकरण पर ध्यान देने के लिए कहा। उन्होंने कहा कि कर विभाग और करदाताओं के बीच बेहतर संबंध स्थापित करने के लिए कर प्रशासन को बेहतर बनाने की जरुरत है।

इस दौरान मोदी ने अधिकारियों को यह भी सलाह दी कि कर वसूली के दौरान कर अधिकारी थोड़ा नरम और शांत रुख अख्तियार करें जिससे लोगों से मन से डर और तनाव दूर किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूद रहेंगे बड़े अधिकारी

राजस्व ज्ञान संगम में पहुंचे देशभर के आला अधिकारी - फोटो : ANI
वहीं वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा ने इस कार्यक्रम के बारे में पत्रकारों से बातचीत करते हुए बताया कि इसमें वित्त मंत्री अरुण जेटली, केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) और केंद्रीय उत्पाद एवं सीमा शुल्क बोर्ड (सीबीईसी) के उच्चाधिकारी शामिल रहेंगे।

दो दिवसीय इस कार्यक्रम में कर विभाग और कर प्रदाताओं से जुड़ी समस्याओं के समाधान और अन्य मुद्दों पर बात की जाएगी। कार्यक्रम के संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने कर अधिकारियों के ध्यान कर प्रदाताओं की लगातार बढ़ती संख्या की ओर भी आकर्षित करने का काम किया। उन्होंने बताया कि कर प्रदाताओं की संख्या 5.43 करोड़ से तेजी से 10 करोड़ की तरफ बढ़ रहा है।

इस कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सभागार में दीप प्रज्वलित कर की। इस दौरान मंच पर वित्त मंत्री अरुण जेटली, वित्त राज्य मंत्री जयंत सिन्हा व अन्य नेता उपस्थित रहे। इसके अलावा कार्यक्रम सभागार में वित्त मंत्रालय व राजस्व विभाग से जुड़े कई आला अधिकारी भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें