पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री कोरोना वायरस प्रबंधन को लेकर केंद्र सरकार पर लगातार निशाना साध रही हैं। अब ममता बनर्जी ने कहा है कि भारतीय रेलवे श्रमिक स्पेशल ट्रेन के नाम पर 'कोरोना एक्सप्रेस' ट्रेन चला रही है। वहीं, उन्होंने राज्य में धार्मिक स्थलों को खोलने की भी अनुमति दे दी है।
इसके साथ ही ममता ने राज्य में धार्मिक स्थलों को खोले जाने की अनुमति भी दे दी। बनर्जी ने कहा कि पश्चिम बंगाल में एक जून से धार्मिक स्थलों को खोला जा सकता है, लेकिन किसी भी तरह के धार्मिक आयोजन की अनुमति नहीं होगी।
सीएम ममता ने कहा कि सभी निजी, सार्वजनिक और सरकारी क्षेत्र के कार्यालय आठ जून से खुलेंगे। सभी चाय और जूट उद्योग भी एक जून से पूरी तरह काम करना शुरू कर देंगे।
राज्य से सभी चाय और जूट उद्योग भी एक जून से संचालित होने लगेंगे। बनर्जी ने कहा मंदिर, मस्जिद और गुरुद्वारों समेत सभी धार्मिक स्थल खुलेंगे, लेकिन 10 से ज्यादा लोगों को एक साथ जमा होने की अनुमति नहीं जी जाएगी और इन स्थलों पर कोई कार्यक्रम नहीं होगा।