वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय ने शुक्रवार को कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देश पर गौर करने के बाद मॉल में दुकानें खोले जाने के बारे में निर्णय जल्द लिया जाएगा। वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ व्यापार संगठनों के प्रतिनिधियों की वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए बृहस्पतिवार को हुई बैठक में खुदरा कारोबारी के मुद्दों पर चर्चा की गई।
दिशानिर्देशों में छूट के बाद भी खुदरा कारोबारियों को हो रही कठिनाइयों के संदर्भ में उन्होंने कहा कि जरूरी और गैर-जरूरी वस्तुओं का अंतर किए बिना ज्यादातर दुकानों को खोलने की अनुमति दे दी गई है। मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशानिर्देशों पर विचार करने के बाद मॉल के अंदर अन्य दुकानों को खोलने के बारे में जल्दी निर्णय किया जाएगा।