फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलिगेयर घोटाला : 2,397 करोड़ की हेराफेरी में स्वतंत्र निदेशक अविनाश चंद्र की अग्रिम जमानत अर्जी खारिज

Mon, 22 Feb 2021 08:59 PM IST
प्रियंका तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

दिल्ली की एक अदालत ने 2,397 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में रेलिगेयर फिनवेस्ट लिमिटेड के पूर्व स्वतंत्र निदेशक अविनाश चंद्र महाजन की अग्रिम जमानत याचिका को खारिज कर दिया है।

विज्ञापन


अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश संदीप यादव ने कहा कि महाजन ने 14 कंपनियों को दिए गए ऋणों से खुद को अलग करने का प्रयास किया था। वे 14 कंपनियां प्रवर्तकों से संबंधित या उनके द्वारा नियंत्रित थीं।

अदालत ने कहा कि महाजन ने कथित ऋण प्रस्ताव को लेकर कोई चिंता व्यक्त नहीं की और न ही उसका विरोध किया। इससे धन की कथित हेराफेरी के लिए प्रवर्तकों व अन्य आरोपी लोगों के साथ स्पष्ट षड्यंत्र स्थापित होता है।
विज्ञापन


अदालत ने 20 फरवरी को पारित आदेश में कहा कि आवेदक ने न केवल ऋण को मंजूरी दी, बल्कि इसकी पुष्टि भी की।

अदालत ने कहा कि महाजन आपराधिक जवाबदेही से भाग नहीं सकते हैं और अपने कृत्य से उन्होंने आरएफएल कंपनी को कथित तौर पर नुकसान पहुंचाया वहीं प्रवर्तकों को गलत लाभ दिया। इसके साथ ही आवेदक (महाजन) अपने कर्तव्य का निर्वहन करने में बुरी तरह से विफल रहे।

अदालत ने कहा कि पुलिस के जवाब के अनुसार साजिश का पता लगाने के साथ ही षड्यंत्रकारियों की भूमिका की जानकारी जुटाने के लिए उनसे हिरासत में पूछताछ आवश्यक थी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें