रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर को वित्त वर्ष 2018-19 की 31 मार्च को समाप्त चौथी तिमाही में 3,301 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था। इससे पिछसे वित्त वर्ष की समान तिमाही में कंपनी को 133.66 करोड़ रुपये का लाभ हुआ था। वार्षिक आधार पर 2018-19 में कंपनी को 2,426.82 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। वहीं, 2017-18 में 1,255.50 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ था।