फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तेलंगाना: लाल चंदन की तस्करी करने वाले गिरोह का किया भंडाफोड़

Sun, 15 Dec 2019 02:31 AM IST
संजीव कुमार झा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

  • 137 किलो लकड़ी के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
  • गिरोह का सरगना कोटेश अभी भी फरार है
विज्ञापन
तेलंगाना पुलिस - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना पुलिस ने दो व्यक्तियों की गिरफ्तारी के साथ लाल चंदन की तस्करी करने वाले एक अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने 137 किलोग्राम कीमती लकड़ी के साथ इसको ले जाने के लिए इस्तेमाल की जाने वाली कार को भी जब्त कर लिया गया है।

विज्ञापन

 
इस संयुक्त अभियान को हयातनगर पुलिस के साथ स्पेशल ऑपरेशन टीम, लाल बहादुर नगर जोन, राचाकोंडा ने अंजाम दिया। राचकोंडा के पुलिस आयुक्त महेश भागवत के अनुसार, पुलिस ने मिली खुफिया जानकारी के आधार पर कार्रवाई को अंजाम दिया।

आरोपियों की पहचान आंध्र प्रदेश के प्रकाशम जिले के राउरी उमा शंकर और चिरुमिला अजीत कुमार के रूप में हुई है, जो नल्लामल्ला जंगल से लकड़ी ले कर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि गिरोह का सरगना कोटेश अभी भी फरार है।
विज्ञापन


इस दुर्लभ और कीमती लकड़ी की पूर्वी एशिया और चीन और म्यांमार जैसे देशों में भारी मांग है। इसका उपयोग लकड़ी के सामान और पारंपरिक दवाएं बनाने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें