भारत में कोरोना वायरस के मामलों की संख्या बढ़ रही है लेकिन साथ ही साथ इससे संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में भी लगातार इजाफा हो रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने गुरुवार को बताया कि देश में कोविड-19 मरीजों के ठीक होने की दर 60 फीसदी के पार हो गई है। मंत्रालय के अनुसार शुक्रवार को यह दर 60.73 फीसदी रही।
विज्ञापन
मंत्रालय के मुताबिक, देश में पिछले 24 घंटे में 20,903 नए मामले सामने आए हैं और 379 लोगों की मौत हुई है। अब देश में कोरोना पॉजिटिव मामलों की कुल संख्या छह लाख 25 हजार 544 हो गई है, जिनमें से दो लाख 27 हजार 439 सक्रिय मामले हैं। वहीं, तीन लाख 79 हजार 892 लोग ठीक हो चुके हैं। देश में कोरोना से अब तक 18,213 लोगों की मौत हुई है।