फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रबी फसलों की रिकॉर्ड बुवाई,  29 लाख हेक्टेयर बढ़ा रकबा

Sat, 30 Jan 2021 04:06 AM IST
Kuldeep Singh अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
wheat - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

किसान आंदोलन और कोरोन संक्रमण की मार के बावजूद इस बार देश में रबी की फसलों की बंपर बुवाई की गई है। कृषि मंत्रालय की तरफ से शुक्रवार को जारी आंकड़ों के हिसाब से पिछले साल के 665.59 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार देश  में रबी की फसलों की रिकॉर्ड 684.59 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में बुवाई की गई है।

विज्ञापन


गेहूं से लेकर सरसों तक सबकुछ बोया गया ज्यादा, कृषि मंत्री ने बताया योजनाओं का असर
इस बार गेहूं पिछले साल के 336.43 लाख हेक्टेयर के बजाय इस बार 346.36 लाख हेक्टेयर, चावल 30.20 हेक्टेयर के मुकाबले 35.23 लाख हेक्टेयर, दलहन 162.87 लाख हेक्टेयर के मुकाबले 167.38 लाख हेक्टेयर और तिलहन का रकबा पिछले साल के 79.98 लाख हेक्टेयर के मुकाबले इस बार 83.95 लाख हेक्टेयर पर पहुंच गया है।

वहीं रेपसीड और सरसों इस बार 73.94 लाख हेक्टेयर में बोए गए हैं, जबकि पिछली बार यह 69.08 लाख हेक्टेयर था। कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने कहा, प्रधानमंत्री द्वारा किसान हित में चलाई जा रही योजनाओं का असर दिख रहा है। तेजी से युवा किसान भी खेती की ओर मुड़ रहा है।
विज्ञापन


पंजाब-हरियाणा पिछड़े, दूसरे राज्य आगे निकले
रबी फसलों में बुवाई में परंपरागत तौर पर अव्वल रहने वाले पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश और बिहार जैसे राज्य इस बार पिछड़ गए हैं। इस बार सबसे ज्यादा 8.30 लाख हेक्टेयर क्षेत्रफल में गेहूं की बुवाई मध्य प्रदेश ने की है, जबकि महाराष्ट्र ने (0.93 लाख हेक्टेयर) का दूसरा नंबर रहा है।

धान के मामले में 3.98 लाख हेक्टेयर के साथ सबसे आगे रहा है। दलहन में गुजरात ने 4.59 लाख हेक्टेयर के साथ बाजी मारी है, तो झारखंड 1.58 लाख हेक्टेयर के साथ खाद्य तेल देने वाली फसलों में अव्वल रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें