फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इलाहाबाद हाईकोर्ट के 37 अतिरिक्त जजों को स्थायी करने की सिफारिश

Sat, 24 Feb 2018 01:28 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
इलाहाबाद हाईकोर्ट
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त जजों को स्थायी जज बनाने की सिफारिश कर दी है। वहीं एक अतिरिक्त जज के कार्यकाल को और एक वर्ष के लिए बढ़ा दिया गया है। इसके अलावा कोलेजियम ने चार अन्य हाईकोर्ट के 28 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त करने की सिफारिश की है।

विज्ञापन


इलाहाबाद हाईकोर्ट के नौ अतिरिक्त जज भी होंगे स्थायी 

चीफ जस्टिस दीपक मिश्रा, न्यायमूर्ति जे चेलमेश्वर, न्यायमूर्ति रंजन गोगोई, न्यायमूर्ति मदन बी लोकुर और न्यायमूर्ति कूरियन जोसेफ वाले सुप्रीम कोर्ट कोलेजियम ने इलाहाबाद, बांबे, गुजरात, राजस्थान और केरल हाईकोर्ट के कुल 37 अतिरिक्त जजों को स्थायी जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। 

कोलेजियम ने इलाहाबाद हाईकोर्ट के जज राहुल भार्गव, सिद्धार्थ वर्मा, संगीता चंद्रा, दया शंकर त्रिपाठी, शैलेंद्र कुमार अग्रवाल, संजय हरकौली, कृष्ण प्रताप सिंह, रेखा दीक्षित और सत्य नारायण अग्निहोत्री को स्थायी जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। 
विज्ञापन


वहीं अतिरिक्त जज जस्टिस विरेंद्र कुमार-दो के कार्यकाल को एक वर्ष और बढ़ाने की सिफारिश की गई है। उनका बढ़ा हुआ कार्यकाल 15 नवंबर, 2018 से प्रभावी होगा। कोलेजियम का मानना है कि कुछ और समय तक विरेंद्र कुमार-दो के काम को देखने की जरूरत है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें