फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो जजों को सुप्रीम कोर्ट का जज नियुक्त करने की सिफारिश

Sat, 12 Jan 2019 05:01 AM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सुप्रीम कोर्ट
विज्ञापन

सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने कर्नाटक हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस दिनेश माहेश्वरी और दिल्ली हाईकोर्ट के जज संजीव खन्ना को सुप्रीम कोर्ट में जज नियुक्त करने की सिफारिश की है। चीफ जस्टिस रंजन गोगोई की अध्यक्षता वाली सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने यह सिफारिश की है। 

विज्ञापन


जस्टिस माहेश्वरी सितंबर 2004 में राजस्थान हाईकोर्ट में जज नियुक्त हुए थे। उसके बाद उनका तबादला इलाहाबाद हाईकोर्ट कर दिया गया था। फिर उन्हें मेघालय हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस नियुक्त किया गया और वहां से कर्नाटक हाईकोर्ट का चीफ जस्टिस बनाया गया।

वहीं, जस्टिस खन्ना को जून 2005 में दिल्ली हाईकोर्ट का जज नियुक्त किया गया था। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट में कुल 26 जज हैं। यानी अभी 5 जजों की कमी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें