फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोवा: आरएसएस के बागी नेता ने बनाई नई पार्टी, भाजपा को हराने का लिया संकल्प

Mon, 03 Oct 2016 11:50 PM IST
एजेंसी/ पणजी
विज्ञापन
सुभाष वेलिंगकर
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के बागी नेता और क्षेत्रीय भाषा के पैरोकार सुभाष वेलिंगकर ने रविवार को नई पार्टी की घोषणा की। पार्टी का नाम गोवा सुरक्षा मंच (जीएसएम) रखा गया है। हालांकि रविवार को जारी पार्टी  पदाधिकारियों की सूची में उनका नाम नहीं है। 
विज्ञापन


गोवा सुरक्षा मंच का नेतृत्व आनंद शिरोडकर करेंगे, जो भारतीय भाषा सुरक्षा मंच (बीबीएसएम) के वरिष्ठ नेता हैं। बीबीएमएस के प्रमुख वेलिंगकर ने कहा कि नवगठित पार्टी की गोवा में 40 में से 35 सीटों पर मौजूदगी है और वह अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में भाजपा को हराने को प्रतिबद्ध है। 

बता दें कि गोवा में संघ की जड़ें जमाने और भाजपा कार्यकर्ता तैयार करने का काफी श्रेय सुभाष वेलिंगकर को जाता है। वे भारतीय भाषा सुरक्षा मंच (बीबीएसएम) नामक संगठन के भी प्रमुख हैं। यह संगठन मातृभाषा को बढ़ावा देने की मुहिम चलाती है।
विज्ञापन


वेलिंगकर का आरोप  है कि बीजेपी सरकार राज्य के स्कूलों में कोंकणी, मराठी और क्षेत्रीय भाषाओं के स्थान पर अंग्रेजी को ज्यादा तरजीह दे रही है जबकि, रक्षा मंत्री मनोहर परिकर ने साल 2012 के विधानसभा चुनाव में वादा किया था कि अंग्रेजी माध्यम के स्कूलों का अनुदान बंद कर सभी स्कूलों में मातृभाषा में शिक्षा दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें