फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समधी की पार्टी को जिताने के लिए यूपी में प्रचार करेंगे लालू

Mon, 03 Oct 2016 11:49 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली 
विज्ञापन
लालू प्रसाद यादव
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी को फिर जिताने के लिए बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री आरजेडी प्रमुख लालू यादव उत्तर प्रदेश में  चुनाव प्रचार करेंगे। इस दौरान सूबे में करीब सौ जनसभाओं को संबोधित करने का कार्यक्रम है। 
विज्ञापन


लालू की पूरी कोशिश अपने समधी सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव की पार्टी को जिताना है। यूपी में समाजवादी पार्टी हर हाल में सत्ता हासिल करने के नारे के साथ आगे बढ़ रही है।  सपा विकास और अखिलेश के चेहरे के संग चुनाव मैदान में उतरेगी। 

चुनावी रणनीति को मजबूती देने के लिए सपा मुखिया ने अपने समधी लालू प्रसाद यादव को भी चुनावी मैदान में लाने की सहमति ले ली है। सपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  किरनमय नंदा ने बताया कि लालू प्रसाद यादव ने यूपी में करीब सौ सभाएं सपा के पक्ष में करने की सहमति दे दी है। जल्द ही सभाएं कराई जाएंगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें