फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपाई हुए बागी विधायक, गले लगाकर स्वागत, सिंधिया बोले- सबको मिलेगा टिकट

Sat, 21 Mar 2020 07:16 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
भाजपा की सदस्यता लेने के बाद भोपाल पहुंचे पूर्व कांग्रेसी विधायक - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में चले सियासी ड्रामे के बीच बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के 21 पूर्व विधायकों ने शनिवार को भाजपा की सदस्यता ले ली। बता दें कि बिसाहूलाल ने पहले ही सदस्यता ले ली थी। इधर, ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया के सामने दावा किया है कि भाजपा की सदस्यता लेने वाले सभी विधायकों को पार्टी टिकट देगी। शनिवार रात ही कांग्रेस के पूर्व विधायक भोपाल पहुंचे गए।

विज्ञापन

 

सभी पूर्व विधायक शनिवार को बंगलूरू से दिल्ली पहुंचे और पहले भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया से मुलाकात की। इसके बाद सभी भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पहुंचे, जहां उन सभी को सदस्यता दिलाई गई। इस दौरान कैलाश विजयवर्गी, नरेंद्र सिंह तोमर और धर्मेंद्र प्रधान भी मौजूद थे।  
 

पूर्व विधायकों को भाजपा की सदस्यता दिलाने के बाद भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने मीडिया से कहा कि हमारे 22 विधायक आज पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा के आशीर्वाद से भाजपा में शामिल हुए हैं। सभी को टिकट मिलेगा। उन्होंने कहा कि नड्डा ने उन्हें आश्वस्त करते हुए भरोसा दिया है कि सभी का सम्मान बनाए रखा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

भोपाल पहुंचने पर गले लगाकर स्वागत

नई दिल्ली: मध्य प्रदेश के कांग्रेस के बागी विधायकों ने भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के आवास पर पार्टी की सदस्यता ली, इस दौरान भाजपा नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया भी मौजूद रहे - फोटो : ANI
भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता लेने के बाद शनिवार रात ही कांग्रेस के पूर्व विधायक भोपाल पहुंचे गए। यहां गले लगाकर उनका स्वागत किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें