अमेरिका की पूर्व राज्य सचिव हिलेरी क्लिंटन रविवार को इंदौर पहुंची। यह उनकी प्राइवेट यात्रा है। वह 11-13 मार्च तक भारत में ही रहेंगी। हिलेरी इंदौर में रात 8 बजे देवी अहिल्या बाई एयरपोर्ट पहुंचीं। इसके बाद वह महेश्वर के लिए रवाना हो गईं। वहां वह 10:23 बजे पहुंची। कड़ी सुरक्षा के बीच वह सीधे रजवाड़ा परिसर में बने होटल अहिल्या फोर्ट गईं। यहां उनका स्वागत शिवाजीराव होलकर (रिचर्ड होल्कर) ने किया। इसके बाद उन्हें रात्रि भोज दिया गया। उनके लिए खास तौर पर भारतीय, कॉन्टिनेंटल और नेपाली खाना बनाया गया।
हिलेरी ने एक रात अहिल्या फोर्ट में ही गुजारी। जानकारी के मुताबिक हिलेरी
महेश्वर आखिर में जाने वाली थीं पर अमेरिकी नागरिकता प्राप्त रिचर्ड को अमेरिका जाना था। वह वहां के राज परिवार के आग्रह पर उनके स्टेट महेश्वर पहुंची है। इसके बाद हिलेरी उस स्थान के लिए रवाना हुईं जहां मशहूर महेश्वरी साड़ियां लंबे समय से बुनी जाती हैं। यह कला अहिल्या बाई होलकर ने शुरू की थी। वह उस समय वहां की शासक थीं। यह काम उन्होंने दलितों की सहायता के लिए शुरू किया था।
12 मार्च की सुबह वह मांडू के लिए रवाना हुईं। आपको बतादें कि हिलेरी के रुकने के लिए सुरक्षा व्यवस्ता अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के पास ही रहेगी। उनकी सुरक्षा के लिए करीब 16 लोग हैं जिनमें से 8 लोग एक सप्ताह से होटल में ही मौजूद हैं। अहिल्या फोर्ट को इस दौरान पूरी से खाली रखा गया है। यहां दो दिनों से हिलेरी के सुरक्षाकर्मियों के अलावा कोई मेहमान नहीं रुका है।