फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Indian Navy: मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट नियुक्त किए गए रियर एडमिरल केपी अरविंदन

Sat, 15 Jan 2022 05:44 PM IST
गौरव पाण्डेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई

सार

भारतीय नौसेना के रियर एडमिरल केपी अरविंदन को मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट पद पर नियुक्त किया गया है।
विज्ञापन
Rear Admiral KP Arvindan - फोटो : pib.gov.in
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रियर एडमिरल केपी अरविंदन ने मुंबई में नौसेना डॉकयार्ड के एडमिरल सुपरिटेंडेंट के रूप में कार्यभार संभाल लिया है। भारतीय नौसेना ने शनिवार को यह जानकारी दी। अरविंदन ने इस पद पर रियर एडमिरल बी शिवकुमार की जगह ली है। उन्होंने शुक्रवार को पदभार ग्रहण किया था। 

विज्ञापन


इस संबंध में नौसेना की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि विशिष्ट सेवा पदक से सम्मानित किए जा चुके एडमिरल केपी अरिवंदन वर्तमान जिम्मेदारी को संभालने से पहले पश्चिमी नौसेना कमान के मुख्यालय में चीफ स्टाफ ऑफिसर (टेक्निकल) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे थे।

अपने 34 साल के करियर में एडमिरल अरविंदन कमान मुख्यालयों और प्रशिक्षण प्रतिष्ठानों में विभिन्न क्षमताओं में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा वह मरीन गैस टरबाइन ओवरहाल सेंटर आईएनएस एकशिला और मुंबई स्थित नौसेना डॉकयार्ड में भी विभिन्न भूमिकाएं निभा चुके हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें